कंगना रनौत जन्मदिन: बचपन से अब तक की खास तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 23, 2021 05:21 PM2021-03-23T17:21:01+5:302021-03-23T17:27:09+5:30

Next

बोल्ड और बेबाक बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का आज जन्मदिन है। कंगना 34वां बर्थडे मना रही हैं।

कंगना का जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल के मंडी जिले के सूरजपुर में हुआ था। परिवार में उनके अलावा एक बड़ी बहन रंगोली और छोटा भाई अक्षत भी है।

कंगना रनौत के पिता अमरदीप रनौत एक व्यवसायी हैं और मां आशा एक शिक्षक हैं। कंगना 12वीं कक्षा में फेल हो गई थीं। कंगना ने 22 साल की उम्र में पहला नेशनल पुरस्कार जीता।

कंगना के पिता डॉक्टर बनाना चाहते थे लेकिन घर में झगड़ा कर दिल्ली आ गईं। संघर्ष के बाद मुकाम हासिल किया।

कंगना लगातार तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। कई हिट फिल्म की। अवार्ड समारोह से दूर रहती हैं।

कई साल तक पिता से बात नहीं की। संघर्ष के बल पर आगे बढ़ती गई। कई पुरस्कार झटके। सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहती हैं।

कंगना फिल्मों के साथ ही सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। हर मुद्दे पर लोगों से बात करती हैं।

कंगना को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं। कंगना पर कई आरोप लग चुके हैं। अभी हाल ही में बीएमसी से झगड़ा हुआ था।

एक साक्षात्कार में कंगना रनौत ने आदित्य पचोली पर पिटाई का आरोप लगाया था। आदित्य और उनकी पत्नी जरीना वहाब ने भी कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

कंगना रनौत ने मशहूर निर्देशक करण जौहर पर बॉलीवुड में वंशवाद आरोप लगाया। कंगना की काफी आलोचना हुई। लेकिन हर बात पर खुलकर बोलीं।