लाइव न्यूज़ :

Happy Father's Day: आज भी मशहूर हैं फिल्मी पिताओं के ये यादगार डायलॉग्स, देखें लिस्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 21, 2020 10:39 IST

Open in App
1 / 6
पिता का नाम सुनते ही जेहन में तमाम तरह की यादें ताजा हो जाती हैं। कई बार घर की जिम्मेदारी उठाने वाले पिता बाहर से बेहद कड़क या गुस्सैल मिजाज के नजर आते हैं, लेकिन अंदर से उनका मन भी उतना ही नर्म होता है, जितना कि एक मां का होता है। पिता के साथ बच्चे का रिश्ता बेहद खास होता है। एक मां की तरह पिता भी बच्चे का पालन-पोषण अटूट प्रेम और कृतज्ञता के साथ करते हैं।
2 / 6
बॉलीवुड में भी ऐसे कई पिता रहे हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के मन में एक अलग छाप छोड़ी है। उनके कुछ डायलॉग आज भी दर्शकों को याद हैं। इन डायलॉग को सुनकर कई बार दर्शक गुदगुदाते हैं या फिर इमोशनल हो जाते हैं। ऐसे में फादर्स डे (Father's Day) के खास मौके पर आइए एक बार फिर से उन डायलॉग्स पर नजर डालते हैं।
3 / 6
साल 1988 में आई फिल्म शहंशाह का डायलॉग 'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह' आज भी लोगों के बीच काफी हिट है। इस डायलॉग को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) पर फिल्माया गया था। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
4 / 6
दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी (Amrish Puri) पर 'जा सिमरन जा, जिले अपनी जिंदगी' डायलॉग फिल्माया गया था। इस डायलॉग को उन्होंने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और काजोल (Kajol) स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में बोला था। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
5 / 6
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को यूं ही ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं कहा जाता। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ना सिर्फ ताबड़तोड़ कमाई की थी, बल्कि इसने बॉलीवुड को कुछ खास और यादगार डायलॉग्स भी दिए। इनमें से एक अनुपम खेर (Anupam Kher) पर फिल्माया गया डायलॉग 'फेल होना और पढ़ाई न करना हमारे खानदान की परंपरा है' भी शामिल है।
6 / 6
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'दंगल' (Dangal) सर्वश्रेष्ठ बॉलीवुड फिल्मों में से एक है, जो पिता-बेटी के रिश्ते को दर्शाती है। एक सच्ची कहानी पर आधारित इस बायोपिक में दिखाया गया है कि कैसे एक पिता अपनी बेटियों को सिखाता है कि उन्हें घर की सीमा के भीतर नहीं रहना है, बल्कि बाहर निकालकर सम्मान के साथ अपना जीवन जीना है। इस फिल्म का डायलॉग 'म्हारी छोरियां छोरों से कम है के' आज भी दर्शकों को याद है।
टॅग्स :अमिताभ बच्चनशाहरुख खानअनुपम खेरआमिर अली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?