लाइव न्यूज़ :

कैटरीना कैफ की शादी की तस्वीरें हुई वायरल, अमिताभ और जया बच्चन भी रहे मौजूद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2020 15:49 IST

Open in App
1 / 9
बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कैटरीना कैफ ने कई बड़ी फिल्‍मों में काम किया है। उनका नाम बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान और फिर रणबीर कपूर के साथ लिया जाता रहा है। लेकिन अब कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें कैटरीना कैफ मंडप में सात फेरे लेती दिख रही हैं।
2 / 9
कैटरीना ने खूबसूरत लहंगे के साथ ही शानदार आभूषण पहने हुए हैं। दुल्‍हन के रूप में उनकी शादी की ये फोटोज खूब वायरल हो रही हैं।
3 / 9
कैटरीना की इस 'शादी' के गवाह अमिताभ बच्‍चन और जया बच्‍चन सहित साउथ के बड़े सुपरस्‍टार भी बने।
4 / 9
कैटरीना कैफ की शादी की खबर सुनकर आप चौंक गए होंगे। तो हम आपको बता दें कि कैटरीना कैफ ने असल में शादी नहीं की है। उनकी ये तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर अमिताभ बच्‍चन फैन क्‍लब ने शेयर की हैं।
5 / 9
कैटरीना कैफ की अगली फिल्‍म सूर्यवंशी आने वाली है। रोहित शेट्टी की इस फिल्‍म में कैटरीना कैफ के साथ अक्षय कुमार लीड रोल में दिखेंगे। यह फिल्‍म 27 मार्च को रिलीज होगी।
6 / 9
बता दें इससे पहले कैटरीना कैफ ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी इसमें वह शूटिंग के दौरान दुल्‍हन की तरह सहयोगियों के साथ बैठी दिख रही हैं। वह इस दौरान उनके साथ ताश खेल रही हैं।
7 / 9
विज्ञापन के लिए हुए इस शूट में कैटरीना कैफ की इस शादी को पूरा रॉयल लुक दिया गया है। साथ ही इसमें अमिताभ बच्‍चन और जया बच्‍चन के अलावा साउथ के कुछ बड़े सुपरस्टार भी शामिल हुए. इनमें एक्‍टर नागार्जुन, शिवराज कुमार, प्रभुदेवा भी शामिल हुए हैं।
8 / 9
सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटरीना कैफ ने हाल में एक एड (विज्ञापन) शूट किया है। कहा जा रहा है कि यह एड शूट एक जूलरी ब्रांड का है। इसमें कैटरीना कैफ दुल्‍हन बनी हैं। उनकी 'शादी' का सेट भी काफी विशाल है।
9 / 9
तस्वीरों में दिख रहा है कि अमिताभ बच्‍चन और जया बच्‍चन कैटरीना कैफ का हाथ पकड़कर उन्‍हें मंडप तक पहुंचा रहे हैं। हालांकि इसमें उनका दूल्‍हा कौन बना है, इस बात पर सस्‍पेंस है।
टॅग्स :कैटरीना कैफअमिताभ बच्चनजया बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस