लाइव न्यूज़ :

मार्च 2022 में 'बच्चन पांडे' से लेकर 'RRR' तक, रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: March 1, 2022 11:49 IST

Open in App
1 / 7
पिछले दो सालों से पूरा विश्व कोरोना महामारी से परेशान है। कोरोना वायरस का खास असर फिल्म इंडस्ट्री पर भी पड़ा, क्योंकि बहुत सी बॉलीवुड मूवी कोविड-19 के कारण रिलीज नहीं हो पाई, उनकी डेट आगे बढ़ा दी गई। लेकिन अब कोरोना महामारी की स्थिति नियंत्रण में हैं। अब धीरे-धीरे सिनेमाघरों में भी रौनक लौटने लगी है। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। आपको बताएंगे कि कौन-कौन सी बॉलीवुड मूवी है, जो मार्च 2022 में रिलीज होने वाली है।
2 / 7
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' (Jhund) 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक ऐसे प्रोफेसर की भूमिका निभाते नजर आएंगे जो झुग्गी बस्तियों में रहने वाले बच्चों को फुटबॉल टीम बनाने के लिए प्रेरित करता है।
3 / 7
तमिल सुपरस्टार सूर्या की एक्शन फिल्म 'एथरक्कुम थुनिंधवन' (Etharkkum Thunindhavan) 10 मार्च को वर्ल्डवाइड रिलीज की जाएगी।
4 / 7
प्रभास की फिल्म ’राधे श्याम’ (Radhe Shyam) 11 मार्च को सिनेमाघरों में ही रिलीज होने जा रही है। फिल्म में प्रभास विक्रम आदित्य के किरदार में हैं, जो हाथ देखकर लोगों का भविष्य पढ़ लेता है और जब इनकी मुलाकात प्रेरणा यानी पूजा से होती है तो उन्हें दिल दे बैठता है।
5 / 7
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ’द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन की कहानी दिखाई गई है। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी जैसे कई नाम शामिल हैं। फिल्म 11 मार्च को बड़े पर्दे पर आएगी।
6 / 7
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'बच्चन पांडे' (Bachchan Pandey) होली पर 18 मार्च को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। फिल्म में कृति सनोन, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर और अभिमन्यु सिंह हैं। यह फिल्म 2014 की तमिल फिल्म 'जिगरथंडा' की रीमेक है।
7 / 7
फिल्म निर्माता एस.एस. राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' (RRR) 25 मार्च को रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म जनवरी में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया था। इसमें जूनियर एनटीआर, रामचरण और आलिया भट्ट हैं। अजय देवगन और श्रिया सरन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
टॅग्स :बच्‍चन पाण्‍डेयझुंडअमिताभ बच्चनअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?