लाइव न्यूज़ :

साल 2021ः अमिताभ, सलमान, आलिया, अक्षय कुमार की आएंगी तीन से चार फिल्में, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 7, 2021 16:07 IST

Open in App
1 / 11
यूं तो अक्षय कुमार हर साल तीन से चार फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस साल के फिल्मों की रिलीज के समीकरण को देख कर ऐसा लग रहा है कि कई बड़े सितारों की इस साल 3 से 4 फिल्में रिलीज हो सकती हैं.
2 / 11
पिछले साल जिन फिल्मों की शूटिंग नहीं हो सकी थी, वह अनलॉक के बाद या तो बन कर तैयार हो गई हैं, या फिर कुछ ही दिनों में पूरी होने वाली हैं. कई बड़े सितारे ऐसे हैं जिनकी तीन से चार फिल्में पाइप लाइन में हैं. 
3 / 11
आलिया भट्ट की 3 फिल्में 2021 में रिलीज हो सकती हैं. इसमें सबसे पहला नाम फिल्म ‘ब्रह्मास्त्न’ का है.
4 / 11
‘बाहुबली’ वाले एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही ‘आरआरआर’ रिलीज होगी. आलिया अभी संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग कर रही हैं.
5 / 11
बॉलीवुड के सबसे बिजी सितारों में सबसे पहला नाम जाहिर तौर पर अक्षय कुमार का ही है. हर साल आम तौर पर तीन-चार फिल्में देने वाले अक्षय की साल 2020 में अकेली फिल्म ‘लक्ष्मी’ रिलीज हुई. उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का इंतजार किया जा रहा है, जो पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी. इसके अलावा अक्षय कुछ दिनों पहले ही ‘बेल बॉटम’ की शूटिंग पूरी कर चुके हैं.
6 / 11
हाल में उन्होंने सारा अली खान और धनुष के साथ वाली ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग भी पूरी की और अब जल्द ही ‘बच्चन पांडे’ की शूटिंग जैसलमेर में शुरू करने वाले हैं. इसके अलावा उनकी फिल्म ‘पृथ्वीराज’ भी आने वाली है, जिससे पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर डेब्यू करने वाली हैं.
7 / 11
मेगास्टार अमिताभ बच्चन की 2020 में एक ही फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ आई थी. इस साल रणबीर-आलिया के साथ उनकी ‘ब्रह्मास्त्न’,  रूमी जाफरी की फिल्म ‘चेहरे’ और नागराज मंजुले की फिल्म ‘झुंड’ आ सकती है. अमिताभ ने कुछ दिनों पहले अजय देवगन के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘मेडे’ भी साइन की है.
8 / 11
सलमान की फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ इस साल रिलीज होने वाली है. दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ जैसे सितारों से सजी इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. प्रभु देवा के निर्देशन में बनी ‘राधे’ पूरी होते ही  सलमान ने दूसरी फिल्म शुरू कर दी. वह अभी ‘अंतिम : द फाइनल ट्रुथ’ की शूटिंग कर रहेहैं. इसके बाद वह फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ की शूटिंग शुरू करेंगे. 
9 / 11
पिछले काफी समय से रणबीर कपूर की कोई फिल्म नहीं आई है. लंबे समय से वह ‘ब्रह्मा’ में जुटे हुए हैं, जिसके इस साल रिलीज होने की उम्मीद है. रणबीर ‘शमशेरा’ की शूटिंग भी कर रहे हैं जो इसी साल रिलीज होनी है. हाल में रणबीर की एक और फिल्म ‘एनिमल’ की घोषणा हुई है जिसमें उनके साथ अनिल कपूर और परिणीति चोपड़ा होंगे. फिल्म का निर्देशन ‘कबीर सिंह’ फेम संदीप रेड्डी वांगा करेंगे.
10 / 11
अजय देवगन की भी तीन-चार फिल्में इस साल आ सकती हैं. इनमें से एक ‘मैदान’ में वह फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका में दिखेंगे. ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में वह भारतीय वायुसेना के स्क्वॉड्रन लीडर विजय कर्णिक की भूमिका में दिखेंगे.
11 / 11
वह एसएस राजामौली की  ‘आरआरआर’ में भी अहम किरदार में दिखेंगे. इस साल अजय देवगन निर्देशन में भी उतरने वाले हैं. वह अमिताभ बच्चन और रकुलप्रीत सिंह के साथ फिल्म ‘मेडे’ बना रहे हैं. (सभी फोटो इंस्टाग्राम)
टॅग्स :आलिया भट्टनया साल 2021अमिताभ बच्चनअक्षय कुमारअजय देवगनरणबीर कपूरसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार