लाइव न्यूज़ :

फिक्स डिपॉजिट के ये हैं 5 बेहतर ऑप्शन, जानिए किसमें है ज्यादा फायदा

By ज्ञानेश चौहान | Updated: June 8, 2019 18:02 IST

अगर आप अपने लिए बेहतर तरीके से एफडी की प्लानिंग करते हैं तो यह आपको भविष्य में अच्छा सपोर्ट दे सकता है। इसमें अगर आप 7 दिन से 5 साल तक के लिए एफडी में इन्वेस्ट करना चाहते हैं। तो हम आपको बताते हैं कुछ विकल्प जो आपके लिए बेहतर साबित हो सकते हैं। 

Open in App

आजकल सेविंग के नाम पर ज्यादातर लोग फिक्स्ड डिपोजिट (एफडी) को बेहतर विकल्प मानते हैं। एफडी में निवेश करना सबसे सुरक्षित माना जाता है। इसमें फिक्स्ड टाइम के लिए गारंटीड रिटर्न मिलता है। हाई रिस्क से डरने वालों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट बेहतर विकल्प है। इसके अलावा एफडी करने से निवेशकों का इनकम टैक्स भी बच सकता है।आजकल एफडी में भी कई विकल्प हैं। अगर आप अपने लिए बेहतर तरीके से एफडी की प्लानिंग करते हैं तो यह आपको भविष्य में अच्छा सपोर्ट दे सकता है।इसमें अगर आप 7 दिन से 5 साल तक के लिए एफडी में इन्वेस्ट करना चाहते हैं। तो हम आपको बताते हैं कुछ विकल्प जो आपके लिए बेहतर साबित हो सकते हैं। 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)अगर आप एसबीआई में एक साल के लिए एफडी कराते हैं तो आपको 6.40 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा। वहीं, 2 साल की एफडी पर बैंक आपको 6.7 फीसदी ब्याज देगा और 5 साल की एफडी पर 6.8 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसके अलावा जब आप 10 साल तक की एफडी कराते हैं तो आपको 6.85 फीसदी ब्याज मिलेगा।

एचडीएफसी (HDFC) बैंकएचडीएफसी में एक साल की एफडी पर बैंक आपको 7.80 फीसदी सालाना ब्याज देगा जबकि, 2 साल की एफडी पर 7.90 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं, 5 साल की एफडी पर 7.75 फीसदी ब्याज तो 10 साल की एफडी पर बैंक आपको 7 फीसदी ब्याज देगा।

कोटक बैंक (Kotak bank)कोटक बैंक में अगर आप एक साल की एफडी कराते हैं तो आपको सालाना 7 फीसदी का ब्याज मिलेगा. वहीं, 2 साल की एफडी पर 7.25 फीसदी ब्याज तो 5 साल की एफडी पर बैंक आपको 7 फीसदी ब्याज दे सकता है।कोटक बैंक में 10 साल की एफडी कराने पर आपको 6.5 फीसदी ब्याज मिलेगा।

आईसीआईसीआईसी बैंक (ICICIC) आईसीआईसीआईसी बैंक में एक साल की एफडी पर 7.60 फीसदी ब्याज तो 2 साल की एफडी पर आपको 7.70 फीसदी ब्याज मिल सकता है। वहीं, 5 साल की एफडी पर आपको 7.60 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसके अलावा 10 सालकी एफडी पर बैंक 7.25 फीसदी ब्याज दे सकता है।

Axis बैंकअगर आप एक्सिस बैंक में एक साल के लिए एफडी करवाते हैं तो आपको 7.50 फीसदी सालाना ब्याज मिल मिलेगा। वहीं, अगर आप इसमें 3 से 5 साल तक के लिए एफडी कराते हैं तो भी आपको 7.50 फीसदी ही सालाना ब्याज मिलेगा। एक्सिस बैंक में 10 साल की एफडी पर आपको 7 फीसदी ब्याज मिलेगा। 

टॅग्स :पर्सनल फाइनेंसएफडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतGovt Girl Child Scheme: बिहार में बेटी के जन्म पर सरकार करा रही FD, ऐसे उठा सकते है इसका लाभ; जानें प्रोसेस

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

भारतPAN-Aadhaar Link: अभी तक नहीं कराया पैन-आधार लिंक, तो ब्लॉक हो जाएगा पैन कार्ड, लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

भारतपोस्ट ऑफिस की ये 6 सेविंग स्कीम हर महिला के लिए जरूरी, चेक करें एलिजिबिलिटी और इंटरेस्ट रेट

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड

पर्सनल फाइनेंसचोरी या खो गया है SBI डेबिट/एटीएम कार्ड, ऑनलाइन ऐसे कराएं ब्लॉक, बस एक फोन कॉल के जरिए इस तरह पाए नया