लाइव न्यूज़ :

कार-बाइक चलाने वालों के लिए जरूरी खबर, 16 जून से हो जाएगा इतने फीसदी थर्ड पार्टी बीमा महंगा

By भाषा | Updated: June 7, 2019 08:08 IST

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने आदेश में कहा कि 1,000 सीसी से कम क्षमता वाली छोटी कारों का तीसरा पक्ष बीमा प्रीमियम में 12 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकार और दोपहिया वाहनों का तीसरा पक्ष बीमा (थर्ड पार्टी बीमा) 16 जून से महंगा हो जाएगा। बीमा नियामक इरडा ने वाहनों की कुछ श्रेणियों के लिए अनिवार्य तीसरे पक्ष के बीमा प्रीमियम में 21 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है।

कार और दोपहिया वाहनों का तीसरा पक्ष बीमा (थर्ड पार्टी बीमा) 16 जून से महंगा हो जाएगा। दरअसल , बीमा नियामक इरडा ने वाहनों की कुछ श्रेणियों के लिए अनिवार्य तीसरे पक्ष के बीमा प्रीमियम में 21 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। सामान्य तौर पर, तीसरा पक्ष बीमा प्रीमियम की दरों को एक अप्रैल से संशोधित किया जाता है। हालांकि,  2019-20 के लिए नई दरें 16 जून से लागू होगी।

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने आदेश में कहा कि 1,000 सीसी से कम क्षमता वाली छोटी कारों का तीसरा पक्ष बीमा प्रीमियम में 12 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। अब प्रीमियम 1,850 रुपये (वर्तमान में) से बढ़कर 2,072 रुपये हो जाएगा। इसी प्रकार 1,000-1,500 सीसी के वाहनों का बीमा प्रीमियम 12.5 प्रतिशत बढ़कर 3,221 रुपये हो गया है।

हालांकि , 1,500 सीसी से ऊपर की कारों के लिए तीसरा पक्ष बीमा प्रीमियम नहीं बढ़ाया गया है। इसे 7,890 रुपये पर बरकरार रखा है। दोपहिया वाहनों के मामले में, 75 सीसी से कम के दोपहिया वाहनों के लिये तीसरा पक्ष प्रीमियम 12.88 प्रतिशत बढ़कर 482 रुपये हो गया।

इसी प्रकार, 75 से 150 सीसी के दोपहिया वाहन के लिए प्रीमियम 752 रुपये किया गया है। 150-350 सीसी क्षमता वाले दोपहिया वाहनों के लिए थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम में सबसे ज्यादा वृद्धि की गई है। इस श्रेणी के दोपहिया वाहनों का प्रीमियम 985 रुपये से 21.11 प्रतिशत बढ़कर 1,193 रुपये हो जाएगा।

सुपर बाइक (355 सीसी से ऊपर के दोपहिया वाहन) के प्रीमियम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इरडा ने माल ढोने वाले निजी और सार्वजनिक वाहनों के लिए भी तीसरे पक्ष बीमा प्रीमियम में वृद्धि की है। ई - रिक्शा के मामले में दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

हालांकि, स्कूल बसों के मामले में तीसरे पक्ष के बीमा प्रीमियम में वृद्धि की गई है। दीर्घकालिक एकल प्रीमियम दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कारों के मामले में , दीर्घकालिक प्रीमियम की अवधि तीन साल और दोपहिया वाहनों के लिए यह अवधि पांच साल है। भाषा पवन मनोहर मनोहर

टॅग्स :बीमाकारबाइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स