लाइव न्यूज़ :

EPFO की ब्याज दरों में बदलाव की नहीं उम्मीद, लेकिन 15 हजार से कम सैलरी पाने वालों को मिलेगा फायदा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 13, 2018 13:32 IST

फाइनेंसियल इयर 2017-18 में पीएफ पर ब्याज दर में किसी प्रकार के बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है।

Open in App

नई दिल्ली, 13 फरवरी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के ट्रस्टी की 21 फरवरी को बैठक होने वाली है। वित्त वर्ष 2017-18 में पीएफ पर ब्याज दर में किसी प्रकार के बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है। अगर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की इस बैठक में यह फैसला लिया जाता है तो ब्याज दर 8.65 फीसदी ही बनी रहेगी। पिछले साल ईपीएफओ ने ब्याज दर की घोषणा 8.65 की थी, जबकी  2015-16 में ब्याज दर की घोषणा 8.8 फीसदी की थी। लेकिन, इस साल ईपीएफओ ब्याज दर को 8.65 फीसद बनाए रखने के लिए इसी महीना के शुरुआत में 2,886 करोड़ रुपये के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) बेच चुका है। 

15 हजार या उससे कम सैलरी वाले कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

इस योजना के तहत 1 अप्रैल 2016 के बाद जिन कर्मचारियों को नौकरी मिली है और उनका वेतन 15 हजार से कम है तो ऐसे कर्मचारियों के लिए थोड़ी राहत हैं, इन कर्मचारियों के पीएफ की राशि पर तीन वर्ष तक सब्सिडी दी जाएगी। नोएडा एपरैल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के अध्यक्ष ललित ठुकराल के मुताबिक, प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत नए रोजगार को बढ़ावा मिल रहा है। इस योजना के तहत सरकार कर्मचारियों को 12 फीसदी तक पीएफ देने का योगदान करेगी।

ईपीएफओ को पेपरलेस बनाने का लक्ष्य

केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त डॉ. वीपी जॉय ने कहा कि ईपीएफओ को उमंग ऐप के जरिए पूरी तरह से डिजिटल बनाया जाएगा। इस ऐप के जरिए खाताधारक अपने घर बैठे खाते की जानकारी रख सकेंगे।

टॅग्स :पर्सनल फाइनेंस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

भारतPAN-Aadhaar Link: अभी तक नहीं कराया पैन-आधार लिंक, तो ब्लॉक हो जाएगा पैन कार्ड, लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

भारतपोस्ट ऑफिस की ये 6 सेविंग स्कीम हर महिला के लिए जरूरी, चेक करें एलिजिबिलिटी और इंटरेस्ट रेट

कारोबारUPI Payment Rules: आप के UPI से अब बच्चे और बुजुर्ग भी कर सकते हैं पेमेंट, जानें आपको क्या होगा करना?

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड

पर्सनल फाइनेंसचोरी या खो गया है SBI डेबिट/एटीएम कार्ड, ऑनलाइन ऐसे कराएं ब्लॉक, बस एक फोन कॉल के जरिए इस तरह पाए नया