लाइव न्यूज़ :

इक्विटी म्यूचुअल फंड के निवेश में भारी गिरावट, जून तिमाही में 62 प्रतिशत गिरकर महज 11710 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: July 17, 2020 18:16 IST

इस मामले में उद्योग विशेषज्ञों की मानें तो इक्विटी फंड में तिमाही में शुद्ध प्रवाह में गिरावट कोविड-19 महामारी के कारण बाजार की अस्थिरता और अनिश्चित आर्थिक माहौल के कारण हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देमार्च तिमाही में सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान्स (एसआईपी) के जरिये 25,686 करोड़ रुपये का निवेश आया था।यह निवेश जून के तिमाही में घटकर 24,416 करोड़ रुपये रह गया। निवेश में गिरावट कोविड-19 महामारी के कारण बाजार की अस्थिरता और अनिश्चित आर्थिक माहौल के कारण हो सकती है।

नयी दिल्ली: निवेशकों ने जून में समाप्त तिमाही के दौरान इक्विटी म्यूचुअल फंड में 11,710 करोड़ रुपये का निवेश किया। यह मार्च तिमाही की तुलना में 62 प्रतिशत कम है। इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश में आयी यह गिरावट कोरोना वायरस महामारी के कारण बाजार की अस्थिरता और अनिश्चित आर्थिक माहौल को लेकर है।

एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स ऑफ इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, इससे जून तिमाही के अंत में इक्विटी म्यूचुअल फंड का संपत्ति आधार बढ़कर 5.78 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आंकड़ों के अनुसार, जून में समाप्त तिमाही में इक्विटी और इक्विटी-लिंक्ड योजनाओं में निवेश 11,710 करोड़ रुपये रहा।

जनवरी-मार्च तिमाही में यह 30,703 करोड़ रुपये था। अप्रैल-जून तिमाही 2019 में इनमें 17,670 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। उद्योग विशेषज्ञों ने कहा कि इक्विटी फंड में तिमाही में शुद्ध प्रवाह में गिरावट कोविड-19 महामारी के कारण बाजार की अस्थिरता और अनिश्चित आर्थिक माहौल के कारण हो सकती है।

जून 2020 की तिमाही में 11,710 करोड़ रुपये के निवेश में से, अप्रैल में योजनाओं में 6,213 करोड़ रुपये, मई में 5,256 करोड़ रुपये और जून में 240.55 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। जून का निवेश पिछले चार साल में सबसे कम रहा।

मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर (मैनेजर रिसर्च) हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि इक्विटी संबंधित योजनाओं में कम निवेश का कारण हाल के दिनों में बाजारों में उछाल को देखते हुए निवेशकों द्वारा बड़ी कंपनियों में की गयी मुनाफावसूली हो सकती है।

मार्च तिमाही में सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान्स (एसआईपी) के जरिये 25,686 करोड़ रुपये का निवेश आया था। यह जून तिमाही में घटकर 24,416 करोड़ रुपये रह गया। 

टॅग्स :पर्सनल फाइनेंसम्यूचुअल फंड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारम्यूचुअल फंड उद्योग 2025ः रिकॉर्ड 14 लाख करोड़ रुपये जोड़े, SIP में निवेश कर रहे युवा, नवंबर तक बढ़कर 81 लाख करोड़ रुपये एयूएम

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

भारतPAN-Aadhaar Link: अभी तक नहीं कराया पैन-आधार लिंक, तो ब्लॉक हो जाएगा पैन कार्ड, लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

भारतपोस्ट ऑफिस की ये 6 सेविंग स्कीम हर महिला के लिए जरूरी, चेक करें एलिजिबिलिटी और इंटरेस्ट रेट

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड

पर्सनल फाइनेंसचोरी या खो गया है SBI डेबिट/एटीएम कार्ड, ऑनलाइन ऐसे कराएं ब्लॉक, बस एक फोन कॉल के जरिए इस तरह पाए नया