लाइव न्यूज़ :

ईपीएफओ ने किया बदलाव, पीएफ अकाउंट की सिक्योरिटी सख्त, केवाईसी जरूरी, जानें पूरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 19, 2021 13:00 IST

Employees' Provident Fund Organisation: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कहा कि हजारों खातों में धोखाधड़ी हुआ है। इस कारण यह कदम उठाया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देनियम ऑफलाइन और ऑनलाइन मान्य होगा।सभी डॉक्यूमेंट्स को अच्छे से देखने के बाद ही कोई बदलाव करें। केवीईसी के नाम पर लगातार धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे थे।

Employees' Provident Fund Organisation: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कई नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। खाताधारक मेंबर्स को अलर्ट कर दिया गया है।

ईपीएफओ ने भविष्य निधि (पीएफ) खाते के विवरण जैसे नाम, पिता या पति का नाम, जन्मतिथि, आदि में बदलाव के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। नए गाइडलाइन में कहा गया है कि पीएफ निकासी जैसी धोखाधड़ी को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

ईपीएफओ के नए दिशानिर्देशों के अनुसार पीएफ अकाउंट की सिक्योरिटी को सख्त कर दिया गया है। यदि पीएफ खाते में कोई बदलाव करना है तो आपको ओरिजिनल डॉक्यूमेंट दिखाना होगा। किसी भी बदलाव से पहले प्रमाण पत्र की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही आप चेंज कर सकते हैं।

इसके साथ ही ईपीएफओ ने पीएफ खाते से भुगतान पर भी सख्ती कर दी है। खाताधारकों को केवाईसी ओरिजिनल पेपर बदलाव के बारे में गाइडलाइन जारी की गई है। केवीईसी के नाम पर लगातार धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे थे। इससे निपटने के लिए नियम को सख्त किया गया है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय आयुक्त सलिल शंकर ने कहा कि नए दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। देश भर के आयुक्तों से कहा गया है कि केवाईसी को ध्यान से देखें और लापरवाही करने वाले पर सख्ती करें। खाताधारक कुछ बदलाव करना चाहता है तो सभी डॉक्यूमेंट्स को अच्छे से देखने के बाद ही कोई बदलाव करें। यह नियम ऑफलाइन और ऑनलाइन मान्य होगा। 

नए नियम में कहा गया है कि अब नाम के पहले अक्षर को फुल फार्म में बदल सकते है। केवीईसी के नाम में बदलाव नहीं किया जाएगा। मान लीजिए किसी का नाम केवी बोगाड़िया है तो अपना नाम करन वीर बोगाड़िया कर सकता है। लेकिन वह अपना नाम वीर बोगाड़िया नहीं कर सकता है। ऐसा करने पर विभाग खाता को ब्लॉक कर सकता है। केवाईसी दिखाने पर ही पैसा दिया जाएगा।

टॅग्स :कर्मचारी भविष्य निधि संगठनभारत सरकारसंतोष कुमार गंगवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

भारतशिक्षा और परीक्षा: साख बहाल करने का सवाल

कारोबारउपलब्धि के दावों के बीच क्या सचमुच हो रहा खादी का विस्तार?, कुल कारोबार 1.70 लाख करोड़ रुपए के पार

कारोबारसीएसआर पर सालाना खर्च 15,000 करोड़ रुपये को पार?, विशेषज्ञ बोले-स्थानीय भागीदारी को और मजबूत करने की जरूरत

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड