लाइव न्यूज़ :

विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप : तीन भारतीय क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: September 24, 2021 12:23 IST

Open in App

यांकटन (अमेरिका), 24 सितंबर भारतीय तीरंदाज अंकिता भकत, अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नाम ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप के व्यक्तिगत वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर पदक की उम्मीद बनाये रखी है।

भारत कंपाउंड के महिला और मिश्रित वर्ग के फाइनल में पहुंचकर पहले ही अपने नाम पर दो पदक पक्के कर चुका है।

महिलाओं के रिकर्व व्यक्तिगत वर्ग में अंकिता ने कोरिया की विश्व में नंबर चार कांग ची यंग को 6-4 (29-28, 28-28, 27-27, 24-29, 29-28) से हराकर उलटफेर किया। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला अमेरिका की कैसी कॉफहोल्ड से होगा।

पुरुषों के कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में विश्व कप के मौजूदा स्वर्ण पदक विजेता वर्मा ने दो शानदार राउंड के दम पर स्लोवाकिया के जोजेफ वोस्कनास्की को 145-142 (29-28, 30-27, 28-29, 30-29, 28-29) से पराजित किया। उन्हें अब अमेरिका के विश्व में नंबर एक माइक शोलेसर का सामना करना है।

महिला कंपाउंड में ज्योति ने भी बेहतरीन खेल दिखाया तथा कोरिया की चेवॉन सो को 146-142 (30-29, 29-29, 28-30, 29-29, 26-29) से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना क्रोएशिया की अमांडा मिलिनारिच से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट22 वर्षीय पीड़िता के हाथ, बाजू और पैरों पर खरोंच के निशान?, मृत्यु से पहले राहुल मीणा से लड़ी, पोस्टमार्टम में क्रूरता का खुलासा, नाक की हड्डी टूटी थी?

भारतभीड़ की टेंशन खत्म! समर वेकेशन का सफर होगा सुहाना, रेलवे चलाएगा 18,262 स्पेशल ट्रेनें

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

भारतपवन खेड़ा को नहीं मिली राहत, गुवाहाटी HC ने खारिज की जमानत याचिका, सीएम हिमंता की पत्नी से जुड़ा है मामला

भारतपहलगाम नरसंहार के एक साल बाद भी नहीं खुले बैसरन वैली, डोनवान घाटी और चंदनवाड़ी, सिर्फ दावे ही दावे बाकी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!