लाइव न्यूज़ :

पहली पारी में 600-700 रन का स्कोर बनाना चाहते हैं: रूट

By भाषा | Updated: February 5, 2021 19:43 IST

Open in App

चेन्नई, पांच फरवरी इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के शुरूआती दिन शानदार शतक जड़ने के बाद कहा कि उनकी टीम पहली पारी में 600 से 700 रन का स्कोर खड़ा करना चाहेगी।

रूट का यह 100वां टेस्ट है, जब वह यहां पहले टेस्ट के पहले दिन मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान हो रहे थे, तब मेजबान टीम के कप्तान विराट कोहली उनकी मदद को आगे आये।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने रूट के शानदार शतक की बदौलत स्टंप तक तीन विकेट पर 263 रन बना लिये। रूट ने भारतीय स्पिनरों और तेज गेंदबाजों की रिवर्स स्विंग का बखूबी सामना किया।

दिन का खेल समाप्त होने के बाद वर्चुअल मीडिया कांफ्रेंस में रूट ने कहा कि वह शनिवार को और बड़ी पारी के लिये तैयार होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हां, मैं कल और बड़ी पारी खेलना चाहूंगा। उम्मीद करता हूं कि मैं क्रीज पर लौटूं, यह थोड़ा निराशाजनक रहा लेकिन विराट (कोहली) का मेरा (मांसपेशियों की जकड़न के बाद) मदद करना, उनकी अच्छी खेल भावना दर्शाता है। यह लंबा दिन था और फिर कुछ ओवरों के बाद मैंने कुछ तरल पदार्थ लिया। ’’

पिच के बारे में बात करते हुए और इस पर कितने रन जुटाये जा सकते हैं, रूट ने कहा, ‘‘हमें देखना होगा और ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश करनी होगी कि हम अगर 600-700 रन बना सकें। पहली पारी में ज्यादा से ज्यादा रन बनाना अच्छा है। अगर हम कल पूरे दिन बल्लेबाजी कर सकते हैं या फिर तीसरे दिन तक तो चीजें हमारे लिये तेजी से आगे बढ़ सकती हैं। और फिर नहीं पता कि इसके बाद क्या हो सकता है। ’’

रूट श्रीलंका के खिलाफ इससे पिछली श्रृंखला में शानदार फार्म में थे लेकिन कहा कि वहां के हालात की तुलना भारत से नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिये सचमुच अच्छी शुरूआत रही है और हमें इसका फायदा उठाना होगा और इस दौरे पर हमारी चुनौती यही होगी। हमें इन परिस्थितियों में लंबे समय तक बल्लेबाजी करनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट22 वर्षीय पीड़िता के हाथ, बाजू और पैरों पर खरोंच के निशान?, मृत्यु से पहले राहुल मीणा से लड़ी, पोस्टमार्टम में क्रूरता का खुलासा, नाक की हड्डी टूटी थी?

भारतभीड़ की टेंशन खत्म! समर वेकेशन का सफर होगा सुहाना, रेलवे चलाएगा 18,262 स्पेशल ट्रेनें

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

भारतपवन खेड़ा को नहीं मिली राहत, गुवाहाटी HC ने खारिज की जमानत याचिका, सीएम हिमंता की पत्नी से जुड़ा है मामला

भारतपहलगाम नरसंहार के एक साल बाद भी नहीं खुले बैसरन वैली, डोनवान घाटी और चंदनवाड़ी, सिर्फ दावे ही दावे बाकी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!