लाइव न्यूज़ :

अंडर-23 एशियाई कप फुटबॉल क्वालीफायर: भारत के ग्रुप में यूएई, ओमान और किर्गिज गणराज्य

By भाषा | Updated: July 9, 2021 19:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई भारत को 23 से 31 अक्टूबर तक होने वाले एएफसी (एशियाई फुटबॉल परिसंघ) अंडर-23 एशियाई कप उज्बेकिस्तान 2022 क्वालीफायर के लिए शुक्रवार को मेजबान यूएई (संयुक्त अरब अमीरात), ओमान और किर्गीज गणराज्य के साथ ग्रुप ई में रखा गया।

एएफसी अंडर-23 एशियाई कप 2022 (फाइनल्स) में उपलब्ध 15 स्थानों के चयन के लिए 42 टीमों को 11 ग्रुपों में बांटा गया हैं। उज्बेकिस्तान ने मेजबान के तौर पर पहले ही अपनी जगह पक्की कर ली है। यह पहली अवसर है जबकि टूर्नामेंट का आयोजन मध्य एशिया में किया जाएगा।

एएफसी से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक ड्रा के लिए टीमों को दो क्षेत्रों में विभाजित किया । इसमें पश्चिम क्षेत्र में पश्चिम, दक्षिण और मध्य एशिया की 23 टीमें शामिल हैं, जबकि पूर्वी क्षेत्र में 19 टीमें हैं। इसमे पूर्वी और आसियान देश शामिल हैं।

फाइनल्स के लिए 11 ग्रुप विजेता और दूसरे स्थान की चार सर्वश्रेष्ठ टीमें क्वालीफाई करेंगी।

भारत ग्रुप ई में है जिसके मैचों की मेजबानी यूएई करेगा।

उज्बेकिस्तान की जगह पक्की होने के बाद भी उसे ग्रुप डी में 2013 और 2020 की उपविजेता सऊदी अरब, बांग्लादेश और मेजबान कुवैत के साथ रखा गया हैं। उसके मुकाबले हालांकि मैत्री होंगे और नतीजों को अंक तालिका में शामिल नहीं किया जाएगा। एएफसी ने फैसले के लिए कोई कारण नहीं बताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!