लाइव न्यूज़ :

अंडर-17 विश्व कप महिला फुटबॉल को लेकर समग्र मानसिकता बदलने में मदद करेगा: बाला देवी

By भाषा | Updated: December 22, 2020 21:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर भारतीय फुटबॉल टीम की स्ट्राइकर बाला देवी का मानना है कि 2022 में आगामी फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप भारत में इस खेल को लेकर मानसिकता बदलने में मदद करेगा।

इस टूर्नामेंट का आयोजन इसी साल होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इस पहले 2021 तक स्थगित किया गया और फिर 2022 के लिए टाल दिया गया।

बाला देवी ने कहा, ‘‘ पहले हम ज्यादा लड़कियों को फुटबॉल खेलते नहीं देखते थे लेकिन अब यह संख्या काफी बढ़ गई है।’’

स्कॉटिश प्रीमियर लीग की टीम रेंजर्स वुमेन एफसी की इस खिलाड़ी ने एआईएफएफ टेलीविजन से कहा, ‘‘फीफा अंडर -17 विश्व कप में विभिन्न देशों की और लड़कियां भारत आएंगी। हमारे खिलाड़ियों को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं के साथ खेलने का मौका मिलेगा जो समग्र मानसिकता को बदलने में मदद करेगा।’’

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) पांच वर्षों में दूसरी बार किसी फीफा विश्व कप की मेजबानी करने के लिए तैयार है और 30 वर्षीय इस स्ट्राइकर को लगता है कि यह वैश्विक मंच पर भारत को अलग पहचान दिलायेगा ।

उन्होंने कहा, ‘‘ इससे भारत और चमकेगा । 2017 में फीफा अंडर -17 पुरूष विश्व कप में खेलने वाले खिलाड़ी अब शीर्ष स्तरीय लीग में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। मेरा मानना ​​है कि यह हमारी लड़कियों के लिए भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का एक शानदार अवसर होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट22 वर्षीय पीड़िता के हाथ, बाजू और पैरों पर खरोंच के निशान?, मृत्यु से पहले राहुल मीणा से लड़ी, पोस्टमार्टम में क्रूरता का खुलासा, नाक की हड्डी टूटी थी?

भारतभीड़ की टेंशन खत्म! समर वेकेशन का सफर होगा सुहाना, रेलवे चलाएगा 18,262 स्पेशल ट्रेनें

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

भारतपवन खेड़ा को नहीं मिली राहत, गुवाहाटी HC ने खारिज की जमानत याचिका, सीएम हिमंता की पत्नी से जुड़ा है मामला

भारतपहलगाम नरसंहार के एक साल बाद भी नहीं खुले बैसरन वैली, डोनवान घाटी और चंदनवाड़ी, सिर्फ दावे ही दावे बाकी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!