लाइव न्यूज़ :

टाइगर वुड्स की दुर्घटना ‘ महज एक हादसा’ थी , कहा लॉस एंजिलिस के शेरीफ ने

By भाषा | Updated: February 25, 2021 12:14 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 25 फरवरी (एपी) लॉस एंजिलिस काउंटी के शेरीफ ने कहा है कि टाइगर वुड्स के साथ हुआ हादसा ‘ महज एक हादसा’ था और इसमें किसी आपराधिक जांच की संभावना नहीं है ।

अधिकारियों ने कहा कि वुड्स के ड्रग्स या अल्कोहल सेवन के भी कोई सबूत नहीं मिले हैं । उनकी कार मंगलवार को सड़क के बीच डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी ।

शेरीफ एलेक्स विलानुएवा ने कहा ,‘‘वह नशे में नहीं था ।’’

कैलिफोर्निया में अटार्नी जस्टिन किंग ने कहा कि जांचकर्ता अगर ये साबित कर देते हैं कि वह सड़क असुरक्षित है और उसी वजह से वुड्स के साथ हादसा हुआ तो स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है ।

शेरीफ ने कहा कि जांचकर्ता ड्रग्स या अल्कोहल के सेवन को लेकर खून के नमूने की जांच कर सकते हैं । इसके अलावा वुड्स के मोबाइल की भी जांच की जा सकती है कि कहीं वह ड्राइव करते समय मोबाइल पर बात तो नहीं कर रहे थे या कार के ब्लैक बॉक्स से पता चल सकता है कि उनकी रफ्तार कितनी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!