लाइव न्यूज़ :

टेनिस हॉल आफ फेम में शामिल शर्ली फ्राइ इरविन का निधन

By भाषा | Updated: July 15, 2021 10:45 IST

Open in App

नेपल्स, 15 जुलाई (एपी) टेनिस हॉफ आफ फेम में शामिल शर्ली फ्राइ इरविन का निधन हो गया। वह 94 बरस की थीं।

शर्ली ने 1950 के दशक में लगातार तीन मेजर खिताब जीतकर करियर ग्रैंडस्लैम पूरा किया था।

अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल आफ फेम ने मंगलवार को उनका निधन होने की पुष्टि की। शर्ली नेपल्स में रहतीं थी और उन्हें 1970 में हॉल आफ फेम में शामिल किया गया।

शर्ली ने अपना पहला ग्रैंडस्लैम एकल खिताब 1951 में फ्रेंच ओपन में अपनी मित्र और युगल जोड़ीदार डोरिस हार्ट को हराकर जीता।

शर्ली ने 1956 में 28 बरस की उम्र में संन्यास से वापसी की जब उन्हें वेटमैन कप में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया गया। उन्होंने इसके बाद उसी साल विंबलडन और अमेरिकी चैंपियनशिप तथा 1957 में आस्ट्रेलियाई चैंपियनशिप के साथ लगातार तीन मेजर खिताब जीते और फिर संन्यास लिया।

शर्ली ने 13 ग्रैंडस्लैम युगल खिताब भी जीते। वह 1946 से 1956 तक 10 में से नौ बार साल के अंत में रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल रहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!