लाइव न्यूज़ :

तोक्यो में तीरंदाजों पर होगी ‘टेन’ की बरसात

By भाषा | Updated: July 14, 2021 16:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई सभी तीरंदाज प्रतियोगिता में परफेक्ट 10 के स्कोर पर निशाना साधने के लिए ट्रेनिंग करते हैं और आगामी तोक्यो ओलंपिक में वे चाहे जितने भी बार ‘बुल्स आइ’ (परफेक्ट 10) निशाना लगाएं उन्हें युमेनोशिमा पार्क पर हर बार तीर छोड़ने के बाद ‘टेन’ (10) ही सुनाई देगा।

प्रत्येक तीरंदाज का लक्ष्य अधिक से अधिक बार 10 अंक जुटाना होता है।

जापानी भाषा में हालांकि अंक को ‘टेन’ कहते हैं और ऐसे में तीरंदाज चाहे कितने भी अंक जुटाएं उन्हें आखिर में यह ‘जादुई अंक’ सुनने को मिलेगा। प्रत्येक तीर चलाने के बाद अंक की घोषणा की जाती है।

तीरंदाजी में अंक की घोषणा करने वाले अधिकतर समय अंग्रेजी में ‘अंक’ (प्वाइंट) शब्द नहीं बोलते लेकिन जापानी में अलग अलग अंकों का उच्चारण समान लगता है और ऐसे में प्रतियोगिता के दौरान ‘टेन’ का इस्तेमाल करना लगभग अनिवार्य है।

जापानी भाषा में ‘10’ को ‘जू’ जबकि नौ को ‘क्यू’ और आठ को ‘हाची’ बोलते हैं।

ये भले ही अजीब लगे लेकिन 70 मीटर रेंज पर रिकर्व प्रतियोगिता के दौरान अंकों की घोषणा करते हुए 10 के लिए ‘जू टेन’, नौ के लिए ‘क्यू टेन’ और आठ के लिए ‘हाची टेन’ बोला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!