लाइव न्यूज़ :

श्रीदेवी के निधन पर सचिन-सहवाग ने कहा, 'उनकी मौत से सदमा लगा है', खेल जगत ने दी श्रद्धांजलि

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: February 25, 2018 10:03 IST

प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर सचिन-सहवाग से लेकर खेल जगत ने यूं व्यक्त की अपनी संवेदनाएं

Open in App

प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ये यकीन कर पाना मुश्किल है कि अब वह हमारे बीच नहीं हैं। सचिन ने श्रीदेवी के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन पर वह कैसे महसूस कर रहे हैं इस दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सकते।  वहीं पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि वह श्रीदेवी के निधन पर सदमे में हैं।

श्रीदेवी का शनिवार को दुबई में हृदय गति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) से निधन हो गया, वह 57 वर्ष की थीं। श्रीदेवी के निधन पर कई चर्चित खेल हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण और मोहम्मद कैफ, आकाश चोपड़ा, स्पिनर प्रज्ञान ओझा, टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, स्टार कॉमेंटेटर हर्षा भोगले, बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप ने अपना शोक व्यक्त किया है।  

सचिन ने श्रीदेवी के निधन पर कहा, 'मैं इस दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सका। हम उन्हें देखते हुए बड़े हुए हैं। अब ये यकीन कर पाना मुश्किल है कि वह इस दुनिया में नहीं हैं। मेरी शोक संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।'  

वहीं वीरेंद्र सहवाग ने श्रीदेवी के निधन पर ट्वीट किया, 'श्रीदेवी जी के निधन पर सदमे में हूं, उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शान्ति!'

श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के शिवाकासी जिले में हुआ था। उन्होंने महज 4 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने मलयालम, तमिल, तेलूगु और हिंदी की कई फिल्मों में काम किया था। चर्चित प्रॉड्यूसर बोनी कपूर से शादी करने वाली श्रीदेवी की दो बेटियां जाह्नवी और खुशी हैं। उन्हें 2013 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 

टॅग्स :श्रीदेवीसचिन तेंदुलकरवीरेंद्र सहवागवीवीएस लक्ष्मणरविचंद्रन अश्विन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गांव के बच्चों की ‘जुगाड़ू कार’ देख सचिन तेंदुलकर हुए खुश, वीडियो वायरल

क्रिकेटSachin Tendulkar Turns 53: मुख्यमंत्री फडणवीस ने 'क्रिकेट के भगवान' को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, बीसीसीआई और फैंस दे रहे मुबारकवाद, वीडियो

क्रिकेटमैंने अपना काम कर दिया और सभी को अपना-अपना काम करना है?, पत्नी प्रीति नारायणन के साथ वोट डालने पहुंचे रविचंद्रन अश्विन, वीडियो

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार