लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: सिंधु हारीं पर आईसीसी रैकिंग में कोहली ने रचा इतिहास, पढ़ें बड़ी खेल खबरें

By विनीत कुमार | Updated: August 6, 2018 07:46 IST

Sports Top Headlines: खेल की किन खबरों ने रविवार (5 अगस्त) को मचाई हलचल और आज क्या होगा मैदान पर, पढ़िए खेल की हर बड़ी खबर यहां एक साथ...

Open in App

नई दिल्ली, 6 अगस्त: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जरूर हार गई लेकिन विराट कोहली का जलवा बरकरार है। कोहली आईसीसी टेस्ट रैकिंग में शीर्ष पर पहुंच गये हैं। यह उपलब्धि खास इसलिए हैं क्योंकि कोहली सात साल बाद टेस्ट रैकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। वहीं, दूसरी ओर पीवी सिंधु को वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

टेस्ट में नंबर वन बल्लेबाज बने विराट कोहली

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बावजूद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। कोहली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन बल्लेबाज बने हैं। बता दें कि स्मिथ पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगा था, जिसके बाद से वो 12 महीने का बैन झेल रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

पीवी सिंधु का फिर टूटा सपना

भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में हारा का सामना करना पड़ा है। सिंधु लगातार दूसरी बार इस चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची थी लेकिन इस बार उन्हें स्पेन की कैरोलिना मारिन से हार का सामना करना पड़ा। मारिन ने सिंधु को सीधे गेमों में 21-19, 21-10 से हराया। यह मैच 46 मिनट चला। सिंधु ने पहला गेम 25 मिनट में जबकि दूसरा 21 मिनट में गंवाया। (पूरी खबर पढ़ें) 

बेन स्टोक्स लॉर्ड्स टेस्ट से हो सकते हैं बाहर

पहले टेस्ट में भारत की दूसरी पारी की बल्लेबाजी के दौरान 4 विकेट लेकर इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर बेन स्टोक्स दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में 9 अगस्त से शुरू होना है। स्टोक्स बर्मिंघम टेस्ट में कुल 6 विकेट झटके थे। दरअसल, स्टोक्स को पिछले साल सितंबर में ब्रिस्टल में एक पब के बाहर मारपीट करने के आरोप में सुनवाई के लिए सोमवार को कोर्ट में पेश होना है। (पूरी खबर पढ़ें)

इमरान खान के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने पर बोले गावस्कर

पाकिस्तान में सरकार गठन को लेकर तैयारियां जोरों पर है और इस बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने कहा है कि उन्हें इमरान खान के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने का बुलावा मिला है। उन्होंने कहा कि शपथग्रहण में शामिल होने का फैसला भारत सरकार के रूख को देखने के बाद ही लेंगे कि वो कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं। (पूरी खबर पढ़ें) 

वेस्टइंडीज की दूसरे टी20 में 12 रनों से हार

कप्तान शाकिब अल हसन के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को 12 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी। तमीम इकबाल ने सर्वाधिक 74 जबकि शकिब ने 60 रन की पारी खेली जिससे बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। (पूरी खबर पढ़ें)

टॅग्स :खेलविराट कोहलीपीवी सिंधुवर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिपवेस्टइंडीजबांग्लादेशशाकिब अल हसनइमरान खानसुनील गावस्कर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs RCB: विराट कोहली ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, PBKS के खिलाफ मुकाबले में हासिल कीं 2 बड़ी उपलब्धियां

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

क्रिकेट9 सीजन में 500 से अधिक रन?, विराट कोहली सबसे आगे, देखिए टॉप-4 लिस्ट

क्रिकेट2 मैच में 0 और तीसरे में नाबाद 105 रन?, सुनील गावस्कर बोले-चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली ने साबित किया पुरानी पीढ़ी अभी भी सर्वश्रेष्ठ

क्रिकेट4 टीम के खिलाफ 1100 से अधिक रन, कमाल करते हो विराट कोहली? लिस्ट में रोहित शर्मा और डेविड वार्नर भी शामिल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!