लाइव न्यूज़ :

खेल मंत्रालय ने 500 निजी अकादमियों के लिये नये आर्थिक ढांचे की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 15, 2020 14:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर खेल मंत्रालय ने अगले चार साल में खेलो इंडिया योजना के मार्फत 500 निजी अकादमियों को आर्थिक सहायता देने के लिये नये प्रोत्साहन ढांचे की घोषणा की है ।

इसके तहत निजी अकादमियों को उनके खिलाड़ियों की उपलब्धियों और गुणवत्ता , कोचों के स्तर, खेल के स्तर , खेल विज्ञान सुविधाओं की उपलब्धता और स्टाफ के आधार पर अलग अलग वर्गों में बांटा जायेगा ।

इसके लिये 2028 ओलंपिक के लिये प्राथमिकता के तौर पर चुने गए 14 खेलों को शामिल किया गया है ।

खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने कहा ,‘‘ इस तरह की संस्थाओं को सहयोग करना जरूरी है ताकि दूर दराज के इलाकों से प्रतिभाओं को तलाशा और तराशा जा सके ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इसके जरिये सभी अकादमियों खासकर बुनियादी ढांचा बेहतर करने की दिशा में प्रयास कर रही निजी अकादमियों को मदद मिलेगी ।’’

ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग ने इस पर कहा ,‘‘ यह निजी अकादमियों का मनोबल बढाने की दिशा में बढ़ा कदम है ।इससे उन्हें आगे भी विश्व स्तरीय आधारभूत संरचना तैयार करने में मदद मिलेगी ।’’

गगन नारंग भी निजी अकादमी ‘गन फोर ग्लोरी’ चलाते हैं ।

राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह आगे की ओर बढाया गया महत्वपूर्ण कदम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!