लाइव न्यूज़ :

सिंधू, लक्ष्य इंडोनेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर में

By भाषा | Updated: November 16, 2021 20:15 IST

Open in App

बाली, 16 नवंबर दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने आसान जीत के साथ दूसरे दौर में जगह बनाई जबकि फॉर्म में चल रहे उनके हमवतन भारतीय लक्ष्य सेन ने मंगलवार को यहां इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी जापान के केंता सुनेयामा को हराकर उलटफेर किया।

तीसरी वरीय और गत विश्व चैंपियन सिंधू ने थाईलैंड की सुपानिदा केटथोंग को महिला एकल मुकाबले में 43 मिनट में 21-15 21-19 से हराया। वह दूसरे दौर में स्पेन की क्लारा अजुरमेंदी से भिड़ेंगी।

दिन का आकर्षण हालांकि पुरुष एकल में लक्ष्य की केंता सुनेयामा पर जीत रही।

हाइलो ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और डच ओपन के फाइनल में जगह बनाने वाले अल्मोड़ा के 20 साल के लक्ष्य ने एक घंटा और आठ मिनट चले रोमांचक मुकाबले में केंता को 21-17 18-21 21-17 से हराकर उलटफेर किया।

लक्ष्य अगले दौर में शीर्ष वरीय और दो बार के विश्व चैंपियन जापान के केंतो मोमोता से भिड़ेंगे।

सिंधू को पहले गेम में सुपानिदा को हराने में अधिक परेशानी नहीं हुई। भारतीय खिलाड़ी ने ब्रेक तक 11-5 की बढ़त बनाई और ब्रेक के बाद भी विरोधी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया।

दूसरे गेम में सुपानिदा ने बेहतर प्रदर्शन किया। सिंधू ने ब्रेक तक 11-8 की बढ़त बनाई लेकिन थाईलैंड की खिलाड़ी ने उन्हें बड़ी बढ़त हासिल नहीं करने दी।

सिंधू ने 19-18 के स्कोर पर दो मैच प्वाइंट हासिल किए। सुपानिदा ने एक मैच प्वाइंट बचाया लेकिन दूसरे पर सिंधू ने गेम और मैच जीत लिया।

पुरुष एकल में दुनिया के 19वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य ने अपने से बेहतर रैंकिंग वाले खिलाड़ी को हराया।

लक्ष्य ने पहले गेम में 6-9 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 13-11 की बढ़त बनाई। भारतीय खिलाड़ी ने 14-13 के स्कोर पर लगातार चार अंक जुटाए और फिर पहला गेम अपनी झोली में डाला।

दूसरे गेम में लक्ष्य ने अच्छी शुरुआत करते हुए 4-0 की बढ़त बनाई लेकिन केंता ने वापसी करते हुए स्कोर 10-8 किया। लक्ष्य ब्रेक तक 11-10 से आगे थे। जापान के खिलाड़ी ने 14-14 के स्कोर के बाद बेहतर प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया।

निर्णायक गेम में लक्ष्य ने मानसिक मजबूती का परिचय दिया और 3-6 से पिछड़ने के बाद लगातार छह अंक के साथ 13-8 की बढ़त बनाई। केंता ने 16-16 के स्कोर पर बराबरी हासिल की लेकिन लक्ष्य ने अगले छह में से पांच अंक जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की छठी वरीय पुरुष युगल जोड़ी को मलेशिया के ओंग यु सिन और तियो ई यी के खिलाफ 17-21 15-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी ने डेनमार्क की एलेक्सांद्रा बोये और मेटे पाउलसन को 9-21 21-11 21-18 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!