लाइव न्यूज़ :

सेरेना जीती, बियांका आस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में उलटफेर का शिकार

By भाषा | Updated: February 10, 2021 10:54 IST

Open in App

मेलबर्न, 10 फरवरी (एपी) स्टार खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने एकतरफा जीत के साथ बुधवार को यहां आस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के तीसरे दौर में जगह बनाई लेकिन चोट के बाद वापसी कर रही पूर्व अमेरिकी ओपन चैंपियन बियांका आंद्रेस्क्यू को दूसरे दौर में ताइवान की सीह सू-वेई के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी।

सू-वेई ने आठवीं वरीय बियांका को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराया। बियांका ने 2019 अमेरिकी ओपन के फाइनल में सेरेना को हराकर खिताब जीता था लेकिन घुटने में चोट के कारण वह 2020 में अधिकांश समय बाहर रही।

रोड लावेर एरेना में बियांका के बाद उतरी 10वीं वरीय सेरेना ने दूसरे दौर के एकतरफा मुकाबले में निना स्टोजानोविच को 6-3, 6-0 से हराया।

सेरेना ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं दूसरे सेट में उतना नहीं सोच रही थी जितना पहले सेट में सोच रही थी। यह इस तरह था कि जो हो रहा है उसे होने दीजिए और फिर देखते हैं नतीजा क्या रहता है।’’

कनाडा की 20 साल की बियांका को 35 साल की सू-वेई के गैरपारंपरिक खेल को समझने के लिए जूझना पड़ा जिसमें दो हाथ से लगाए फोरहैंड शॉट भी शामिल हैं। बियांका को अपनी खराब सर्विस का भी खामियाजा भुगतना पड़ा। उन्होंने अपनी दूसरी सर्विस पर 23 में से 17 अंक गंवाए।

बियांका ने मुकाबले के दौरान छह बार अपनी सर्विस गंवाई। ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के दूसरे दौर में बियांका की चार मैचों में यह तीसरी हार है। उन्होंने दूसरे दौर का एकमात्र मुकाबला अमेरिकी ओपन में खिताबी जीत के दौरान जीता।

दुनिया की 71वें नंबर की खिलाड़ी सू-वेई के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही है लेकिन शीर्ष 10 में शामिल खिलाड़ियों के खिलाफ उनकी जीत हार का रिकॉर्ड 8-2 है। उन्होंने दुनिया की तत्कालीन नंबर एक खिलाड़ियों सिमोना हालेप को 2018 में विंबलडन और नाओमी ओसाका को 2019 में मियामी में हराया था।

आठ साल में पहली बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में खेल रही कनाडा की ही रेबेका मारिनो को 19वीं वरीय मार्केटा वांद्रोसोवा ने 6-1, 7-5 से हराया। मारिनो अवसाद और पैर की गंभीर चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहीं।

अमेरिका की 20 साल की आन ली ने एलिज कोर्नेट को 6-2, 7-6 से हराकर लगातार दूसरे ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बनाई। सातवीं वरीय एरिना सबालेंका ने डारिया कसात्किना को 7-6, 6-3 से हराया।

पुरुष एकल में रूस के क्वालीफायर एस्लान कारात्सेव ने बेहद एकतरफा मुकाबले में एगोर गेरासिमोव को 6-0, 6-1, 6-0 से हराया जबकि आठवें वरीय डिएगो श्वार्टजमैन और 20वें वरीय फेलिक्स आगर एलिसिमे भी अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 7 मैच के बाद पहली हार?, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा- मुल्लांपुर में सभी 3 मैच आऱआर से ही हारे?

पूजा पाठPanchang 29 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 29 April 2026: आज इन 3 राशिवालों का भाग्य चमकेगा, धन की नहीं होगी कोई कमी

बॉलीवुड चुस्कीअंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवसः थिरकते कदमों में छिपा जीवन का बड़ा संदेश

कारोबारदक्षिण कोरिया के साथ व्यापार संतुलन जरूरी?, द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर के करीब?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!