लाइव न्यूज़ :

संसदीय पैनल की सिफारिश, ओलंपिक के लिये जा रहे खिलाड़ियों व कोचों को पहले मिले कोविड-19 टीका

By भाषा | Updated: December 24, 2020 15:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर संसद के एक पैनल ने गुरूवार को सिफारिश की कि कोविड-19 टीकाकरण प्रक्रिया में 2021 तोक्यो ओलंपिक के लिये जा रहे खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को प्राथमिकता ग्रुप में रखा जाये।

समिति ने कोचों के लिये बड़ी संख्या में रिक्त पदों पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि इन्हें समय पर भरना चाहिए ताकि ओलंपिक की तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़े।

तोक्यो ओलंपिक अगले साल जुलाई में होंगे जिन्हें कोरोना वायरस के कारण एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया था।

पैनल ने यह भी सिफारिश की कि ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों के लिये ट्रेनिंग सुविधायें, स्टेडियम और खेल केंद्र का भी पता किया जाये जिन्हें अभी तक नहीं खोला गया है। इसके अनुसार बंद्र केंद्रो को भी जल्द से जल्द दोबारा खोला जाना चाहिए या फिर खिलाड़ियों को उन वैकल्पिक केंद्रों में पहुंचाया जाये जो खुल चुके हैं।

शिक्षा, महिला, बच्चे, युवा और खेलों पर विनय पी सहस्रबुद्धे की अध्यक्षता वाली विभाग संबंधित संसदीय स्थायी समिति ने ‘ओलंपिक 2021 के लिये तैयारी’ पर अपनी रिपोर्ट वर्चुअली राज्यसभा चेयरपर्सन एम वेंकेया नायडू को सौंपी।

इस रिपोर्ट में कहा गया कि चयनित भारतीय खेल प्राधिकरण और अन्य ट्रेनिंग केंद्रों में मेडिकल स्टाफ और अन्य चिकित्सीय उपकरण जैसे एक्स-रे और एमआरआई मशीनें उपलब्ध करायी जायें।

इसके अनुसार, ‘‘इससे सुनिश्चित होगा कि खिलाड़ियों का उपचार और उबरने की प्रक्रिया में समय बर्बाद नहीं होगा। इससे वे अस्पताल जाने से भी बच जायेंगे जहां कोविड-19 से संक्रमित होने का खतरा सबसे ज्यादा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअड्याल के पास ट्रक ने वैन को उड़ाया, 5 की मौत, मृतकों में मां-बेटी, दूल्हे के मामा-मामी शामिल, 4 बुरी तरह जख्मी

पूजा पाठPanchang 24 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 24 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की प्रॉपर्टी में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

भारतपरीक्षा के अनचाहे परिणाम से न हों असहज

भारतलोकतंत्र को साहसी और जीवंत संसद चाहिए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!