लाइव न्यूज़ :

पिछले सत्र के उदीयमान खिलाड़ी राठी फिर से खुद को साबित करना चाहते है

By भाषा | Updated: November 11, 2020 20:49 IST

Open in App

पणजी, 11 नवंबर भारतीय फुटबॉल टीम के युवा डिफेंडर सुमित राठी इंडियन सुपर लीग में पिछले सत्र में उदीयमान खिलाड़ी बने थे लेकिन आगामी सत्र में अनुभवी खिलाडियों से सजी एटीके मोहन बागान (एटीकेएमबी) की टीम में इस 19 साल के खिलाड़ी के लिए जगह बनाना चुनौतीपूर्ण होगा।

पिछले साल की चैम्पियन एटीके और मोहन बागान के करार से बनी टीम एटीके मोहन बागान से संदेश झिंगन, सुभाशीष बोस, तिरि जैसे रक्षापंक्ति के अनुभवी खिलाड़ी जुड़े है । ऐसे में राठी के लिए शुरूआती 11 में जगह बनाना मुश्किल होगा।

राठी हालांकि इस साल पांच खिलाड़ियों के स्थानापन्न की सुविधा के कारण मौका मिलने को लेकर आश्वस्त है।

उन्होंने कहा, ‘‘ कोच सर ने कहा है कि पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। मैं तैयार हूं।’’

एटीकेएमबी से पांच साल का करार हासिल करने वाले इस युवा खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ इस बार पांच खिलाड़ियों को स्थानापन्न के तौर पर खेलने को मिलेगा। अगर मौका मिला तो मैं खुद को साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।’’

राठी 2019-20 सत्र में पदार्पण करते हुए 14 मैचों में एटीके के लिए मैदान में उतरे और प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

भारत के लिए अंडर-14 और अंडर-18 स्तर पर खेल चुके राठी कोलकाता फुटबॉल लीग में दमदार खेल के बाद टीम से जुड़े थे।

उन्होंने कोच एंटोनियो लोपेज हबास की टीम से जुड़ने के लम्हे को याद करते हुए कहा, ‘‘ जब मुझे टीम से बुलावा आया था तब मैं पूरी रात सो नहीं पाया था, चैम्पियन बनने के बाद भी ऐसा ही हुआ था।’’

मुजफ्फरनगर के इस खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय शिविर के लिए भी हुआ था लेकिन कोविड-19 के कारण उसे रद्द कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!