लाइव न्यूज़ :

राजस्थान रॉयल्स ने कोविड राहत में साढ़े सात करोड़ रुपये का योगदान देने की घोषणा की

By भाषा | Updated: April 29, 2021 16:27 IST

Open in App

बेंगलुरू, 29 अप्रैल इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने गुरुवार को कहा कि उसने भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से प्रभावित लोगों को तुरंत मदद मुहैया कराने के लिए अपने फाउंडेशन के जरिए साढ़े सात करोड़ रुपये जुटाए हैं।

भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में काफी इजाफा हुआ है और बुधवार को देश में संक्रमण के तीन लाख 79 हजार 257 नए मामले सामने आए जिससे देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या एक करोड़ 83 लाख 76 हजार 524 हो गई।

फ्रेंचाइजी ने बयान में कहा, ‘‘राजस्थान रॉयल्स को यह घोषणा करते हुए खुशी है कि कोविड-19 वायरस से भारत में प्रभावित लोगों को तुरंत मदद पहुंचाने के लिए कोविड राहत के लिए साढ़े सात करोड़ रुपये का योगदान दिया है।’’

फ्रेंचाइजी ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों के साथ मिलकर टीम मालिकों और टीम प्रबंधन ने कोष जुटाया है और राजस्थान रॉयल्स की कल्याणकारी संस्था रॉयल राजस्थान फाउंडेशन (आरआरएफ) और ब्रिटिश एशियाई ट्रस्ट (बीएटी) के साथ काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!