लाइव न्यूज़ :

मेसी के गोल से पीएसजी ने लिले को 4-3 से हराया, लीग- 1 में बनी नंबर वन टीम

By शिवेंद्र राय | Updated: February 19, 2023 21:07 IST

लगातार तीन हार के बाद पीएसजी की यह पहली जीत थी। लियोनेल मेसी के गोल के दम पर पीएसजी ने एलओएससी लिले को 4-3 से हराया।

Open in App
ठळक मुद्देमैच में लियोनेल मेसी ने विजेता स्कोर कियाकीलियन एम्बाप्पे ने दो गोल कियालगातार तीन हार के बाद पीएसजी की यह पहली जीत थी

नई दिल्ली: लीग- 1 फुटबॉल प्रतियोगिता में पेरिस सेंट-जर्मेन ने रविवार को पेरिस के पार्स डेस प्रिंसेस में एलओएससी लिले को 4-3 से हराया। लगातार तीन हार के बाद पीएसजी की यह पहली जीत थी। मैच में लियोनेल मेसी ने विजेता स्कोर किया, जबकि कीलियन एम्बाप्पे ने दो गोल किया।

कीलियन एम्बाप्पे ने शुरूआती 10 मिनट के बाद ही एलओएससी लिले के डिफेंस को भेद दिया। नेमार से एक थ्रू बॉल प्राप्त करने के बाद एमबापे ने बाएं फ्लैंक के साथ डार्ट किया और लिले के दो डिफेंडरों को छकाते हुए शानदार गोल किया। 

थोड़ी देर बाद ही जब नेमार ने विटिन्हा क्रॉस पर टैप किया तो क्रिस्टोफ़ गाल्टियर की टीम ने अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया। पीएसजी को दूसरे हाफ की शुरुआत में एक झटका लगा जब फॉरवर्ड नेमार को टखने की चोट के कारण स्ट्रेचर पर ले जाया गया।

दूसरे हाफ में टखने की चोट के कारण नेमार मैदान से बाहर चले गए जिसका फायदा उठाकर लिले ने वापसी की कोशिश की। लेकिन लियोनेन मेसी के शानदार खेल के आगे लिले की एक न चली। मेसी ने पेनल्टी में मिले फ्री किक से शानदार गोल किया। यह लीग- 1 में मेसी का 11वां गोल था। मेसी ने ये शानदार मैच खत्म होने से सिर्फ 5 मिनट पहले किया। तब तक मुकाबला 3-3 की बराबरी पर था। मेसी ने अपने बांए पैर से शानदार किक मारी जो सीधे गोलपोस्ट में चली गई।

पीएसजी की नेमार और काइलियन एम्बाप्पे जैसे सितारों से सजी टीम की  शुरुआत लीग-1 में बेहद खराब रही थी। टीम ने लगातार तीन मैच हारे थे।

इस मैच में 4-3 से मिली जीत चैंपियंस लीग में बायर्न म्यूनिख से निराशाजनक हार के बाद पीएसजी  की सबसे बड़ी जीत थी। बता दें कि लियोनेल मेसी का पेरिस सेंट-जर्मेन के साथ करार इस साल समाप्त होने वाला है। तमाम अटकलों के बीच मेसी के पिता जोर्ज मेस्सी जो उनके जेंट के रूप में भी काम करते हैं, ने कहा है कि मेसी के बार्सिलोना लौटने की संभावना नहीं है। 

टॅग्स :लियोनेल मेसीKylian Mbappeफुटबॉलनेमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM Modi Football Video Viral: फुटबॉल ग्राउंड में दिखा पीएम मोदी का अलग रूप, वीडियो तेजी से वायरल

भारतगंगटोक में फुटबॉलर बने पीएम नरेंद्र मोदी, किया गोल, वीडियो और तस्वीरें

भारतPM Modi Sikkim Visit: मैदान में उतरे मोदी; गंगटोक में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए पीएम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!