लाइव न्यूज़ :

प्रो कुश्ती लीग: बजरंग पूनिया ने निर्णायक मुकाबला अपने नाम कर पंजाब को दिलाई जीत, एमपी को 4-3 से हराया

By भाषा | Updated: January 24, 2019 10:18 IST

प्रो कुश्ती लीग (पीडब्लूएल) के चौथे सत्र में गत चैंपियन पंजाब रॉयल्स को लगातार दूसरी जीत दिलाई जिसने एमपी योद्धा को 4-3 से मात दी।

Open in App

विश्व चैंपियनशिप रजत पदक विजेता बजरंग पूनिया ने बुधवार को फिर से निर्णायक मुकाबला जीतकर यहां प्रो कुश्ती लीग (पीडब्लूएल) के चौथे सत्र में गत चैंपियन पंजाब रॉयल्स को लगातार दूसरी जीत दिलाई जिसने एमपी योद्धा को 4-3 से मात दी।

भारतीय स्टार पूनिया ने आक्रामकता बरतते हुए 65 किलो वर्ग में यूरोपीय चैंपियन हाजी अलियेव को 8-6 से शिकस्त दी। 

इससे पहले, विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदकधारी पूजा ढांडा ने मिमी ह्रिस्टोवा के खिलाफ 57 किलो महिला वर्ग में छठे मुकाबले में 9-3 से जीतकर एमपी योद्धा को 3-3 की बराबरी पर ला दिया।

शाम को टाई के पहले मुकाबले (86 किलो) में यूरोपीय चैंपियनशिप के पूर्व कांस्य पदकधारी दातो मागरिशविली ने एमपी योद्धा के 2017 राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप विजेता दीपक को 10-0 से आसानी से हराकर पंजाब रॉयल्स को शुरुआती बढ़त दिलाई।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता अंजू ने 53 किलो के महिला मुकाबले में बड़ा उलटफेर करते हुए चैंपियन पंजाब की बढ़त को 2-0 कर दिया। उन्होंने रोमांच से भरपूर मुकाबले में 2017 राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप की विजेता रितु फोगाट को 6-4 से हरा दिया।

राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदकधारी कोरे जार्विस की जीत से पंजाब 3-0 की बढ़त के साथ टाई अपने नाम करने के करीब आ गई। कनाडाई पहलवान ने सुपर हैवीवेट (125 किलो) में एमपी योद्धा के आकाश अंतिल को 6-0 से हराया।

एमपी योद्धा की यूरोपीय चैंपियनशिप रजत पदक विजेता एलिस मोनोलोवा ने 62 किलो महिला मुकाबले के अंतिम क्षणों में बाजी मारते हुए पंजाब की अनीता को 3-2 से हराकर अपनी टीम की टाई में उम्मीदों को कायम रखा। अजरबेजान की पहलवान की जीत से स्कोर 1-3 हो गया।

संदीप तोमार ने पंजाब रॉयल्स के नितिन राठी की कड़ी चुनौती पर काबू पाते हुए 57 किलो मुकाबला 3-2 से जीत लिया। पांच मुकाबलों के बाद 2-3 स्कोर करके एमपी योद्धा को टाई में बरकरार रखा।

टॅग्स :प्रो रेसलिंग लीगबजरंग पूनिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'देश की बेटी को जीत की बधाई...', विनेश फोगाट की जीत पर बजरंग पूनिया का पहला बयान , बोले- "यह लड़ाई देश की सबसे मजबूत दमनकारी शक्तियों के खिलाफ"

भारतHaryana Assembly Elections 2024: विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया का भारतीय रेलवे ने स्वीकार किया इस्तीफा, कही ये बात

भारत'कांग्रेस छोड़ दो वरना..', बजरंग पुनिया को व्हाट्सएप पर मिली जान से मारने की धमकी

भारतविनेश-पूनिया के मामले पर नहीं बोलेंगे बृजभूषण शरण सिंह, पार्टी ने दी हिदायत

भारतwatch: चीटिंग से गई थीं पेरिस ओलंपिक, भगवान ने दंडित किया!, बृज भूषण ने विनेश फोगट पर किया कटाक्ष, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!