लाइव न्यूज़ :

Paris Olympics 2024: 6 खिलाड़ी खेलेंगे और 9 सहयोगी स्टॉफ होंगे साथ, टेबल टेनिस टीम ने किया कमाल, प्लेयर कम और निजी कोच ज्यादा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2024 16:43 IST

Paris Olympics 2024: नौ सदस्यीय सहयोगी स्टाफ में दो मालिशिये और एक फिजियो भी हैं जबकि छह खिलाड़ी (तीन महिला और तीन पुरुष) टीम में हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला और अर्चना कामथ अपने निजी कोच लेकर जायेंगी।हरमीत देसाई ओर मानव ठक्कर भी टीम में हैं।निजी कोच टीम मैकेनिज्म का हिस्सा हैं । उनके अपने सुझाव होंगे और मेरे अपने।

Paris Olympics 2024: जर्मनी के सारब्रकेन में पेरिस ओलंपिक की तैयारियों में जुटी भारतीय टेबल टेनिस टीम में खिलाड़ियों से ज्यादा संख्या सहयोगी स्टाफ की है । ओलंपिक से पहले तीसरी बार भारत के मुख्य कोच के तौर पर लौटे इटली के मास्सिमो कोंस्टेंटिनी के साथ राष्ट्रीय कोच के तौर पर पूर्व खिलाड़ी सौरव चक्रवर्ती हैं । इसके अलावा सरकार ने टीम के साथ जाने के लिये चार निजी कोचों को मंजूरी दी है चूंकि महिला टीम की तीनों सदस्य निजी कोच ले जाना चाहती हैं। नौ सदस्यीय सहयोगी स्टाफ में दो मालिशिये और एक फिजियो भी हैं जबकि छह खिलाड़ी (तीन महिला और तीन पुरुष) टीम में हैं।

स्टार खिलाड़ी मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला और अर्चना कामथ अपने निजी कोच लेकर जायेंगी। तीन सदस्यीय पुरुष टीम में भारत के ध्वजवाहक अचंता शरत कमल के साथ उनके कोच क्रिस पेइफेर होंगे। हरमीत देसाई ओर मानव ठक्कर भी टीम में हैं। कोंस्टेंटिनी ने सारब्रकेन से कहा ,‘निजी कोच टीम मैकेनिज्म का हिस्सा हैं । उनके अपने सुझाव होंगे और मेरे अपने।

मैं उनकी सुनूंगा और वे मेरी लेकिन अंतिम फैसला मेरा होगा । मुझे इसमें कोई खामी नजर नहीं आती ।’’ वैसे निजी कोचों को प्रतिस्पर्धा स्थल पर जाने की अनुमति नहीं होगी और न ही वे खेलगांव में रह सकेंगे । तोक्यो ओलंपिक 2021 में भारतीय टेबल टेनिस टीम विवाद में घिर गई थी।

जब मनिका ने राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप राय से मदद लेने से इनकार कर दिया और बाद में उन पर मैच फिक्सिंग का आरोप भी लगाया । पेरिस ओलंपिक से पहले सभी निजी कोच पिछले सप्ताह टीम के साथ सारब्रकेन रवाना हो गए । टीम 21 जुलाई को पेरिस के लिये रवाना होगी ।

टॅग्स :पेरिस ओलंपिक 2024टेबल टेनिसफ़्रांसParisTable Tennis Association of IndiaManika Batra
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रकृति की त्रिमूर्ति: डेविड एटनबरो, सिल्विया अर्ल, जेन गुडऑल

भारतजाक ताती की प्लेटाइम, लॉरी बेकर का कॉफी हाउस और शहर का सपना

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!