लाइव न्यूज़ :

पिछले चार साल में पैरा एथलीटों को 10 . 50 करोड़ , पीसीआई को 32 करोड़ रूपये दिये : ठाकुर

By भाषा | Updated: December 7, 2021 20:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को संसद में बताया कि 2017 . 18 से 2021 . 22 के बीच केंद्र सरकार ने भारतीय पैरालम्पिक समिति को 32 करोड़ रूपये से अधिक आवंटित किये हैं ।

लोकसभा में एक सवाल के जवाब में ठाकुर ने कहा कि यह राशि राष्ट्रीय खेल महासंघों को सहायता की योजना के तहत दी गई ।

उन्होंने यह भी बताया कि पैरा एथलीटों के लिये टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत पिछले पैरालम्पिक सत्र में 10 . 50 करोड़ रूपये खर्च किये गए ।

भारत ने तोक्यो पैरालम्पिक में पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य समेत 19 पदक जीते थे ।

खेल मंत्रालय ने पीआईबी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ पैरा खेलों को सरकार की वित्तीय सहायता के लिये ‘ प्राथमिकता सूची’ में रखा गया है ।पैरा खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतिस्पर्धाओं के लिये जरूरी सहायता दी जा रही है ।’’

एक अन्य सवाल के जवाब में ठाकुर ने लोकसभा में कहा कि खेलो इंडिया योजना के तहत पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिये विभिन्न वर्गों में खेलों के बुनियादी ढांचे से जुड़ी 62 परियोजनाओं पर 423 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!