लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने मानसिक और शारीरिक थकावट के साथ चुनौती पेश की : मिसबाह

By भाषा | Updated: December 31, 2020 22:12 IST

Open in App

कराची, 31 दिसंबर पाकिस्तान के मुख्य कोच मिसबाह-उल-हक टीम के मौजूदा प्रदर्शन से निराश नहीं हैं, जिनका मानना है कि उनके खिलाड़ियों ने मानसिक और शारीरिक थकावट के साथ प्रतिस्पर्धा पेश की।

पाकिस्तान की टीम टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच 101 रन से हार गयी। टीम इससे पहले टी20 श्रृंखला में भी हार गयी थी।

मिसबाह ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ लोगों को समझना होगा कि हम न्यूजीलैंड में बहुत कठिन समय से गुजर रहे हैं। खिलाड़ियों के लिए 14 दिनों तक पृथकवास रहने के बाद शारीरिक और मानसिक तौर पर थकने के बाद भी शानदार प्रदर्शन किया।’’

इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘ इस दौरे पर हमारे लिए बहुत सारे सकारात्मक पहलू रहे हैं। खिलाड़ियों को टी20 श्रृंखला की तैयारी के लिए सिर्फ छह दिनों का समय मिला और उस दौरान उन्होंने अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया।’’

उन्होंने कहा कि बाबर आजम, इमाम उल हक और शादाब खान जैसे खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद भी टीम ने कड़ी चुनौती पेश की।

उन्होंने कहा, ‘‘ कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर मोहम्मद रिजवान ने जिस तरह से जिम्मेदारी ली, वह शानदार था। फवाद आलम और फहीम अशरफ ने भी दमदार प्रदर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!