लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 95 रन से हराकर श्रृंखला 2-0 से अपने नाम की

By भाषा | Updated: February 8, 2021 15:46 IST

Open in App

रावलपिंडी, आठ फरवरी तेज गेंदबाज हसन अली ने टेस्ट मैच में पहली बार 10 विकेट झटके जिससे पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 95 रन से हराकर टेस्ट श्रृंखला को 2-0 से अपने नाम किया।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान ने घरेलू टेस्ट श्रृंखला में 18 साल बाद सफलता हासिल की है। पाकिस्तान ने पिछली बार 2003 में घरेलू टेस्ट श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराया था।

एडेन मार्कराम ने 108 और तेंबा बावुमा ने 61 रन की पारी खेलने के साथ चौथे विेकेट के लिए 106 रन की साझेदारी कर मैच के पांचवें दिन दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदें जीवंत कर दी थी लेकिन हसन ने नयी गेंद से लगातार दो विकेट लिये जिससे उनकी पारी बिखर गयी।

जीत के लिए 370 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरूआत एक विकेट पर 129 रन से की थी और टीम ने लंच तक तीन विकेट पर 219 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली थी।

हसन ने लंच के बाद लगातार दो गेंदों में मार्कराम और कप्तान क्विंटन डिकॉक को आउट किया जिससे दक्षिण अफ्रीका के आखिरी सात विकेट महज 33 रन के अंदर गंवा दिये और टीम की पारी 274 रन पर सिमट गई।

हसन से दिन के शुरूआती सत्र में भी दो विकेट लिये थे। उन्होंने रविवार के नाबाद बल्लेबाज रेसी वान डेर डुसेन (48) को बोल्ड कर मार्कराम के साथ दूसरे विकेट के लिए उनकी 94 रन की साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने इसके बाद अनुभवी फाफ डुप्लेसिस (05) को पगबाधा किया। डुप्लेसिस इस दौरे की चार टेस्ट पारियों में सिर्फ 55 रन ही बना सके।

शाहीन अफरीदी (51 रन पर चार विकेट) ने निचले क्रम के बल्लेबाजों को चलता किया तो वही यासिर शाह ने वियन मुल्दर (20) को बोल्ड कर टीम की जीत सुनिश्चित की।

मार्कराम ने लंच से पहले फवद आलम की आखिरी गेंद पर मिडऑन पर एक रन लेकर दक्षिण अफ्रीका के बाहर अपना पहला शतक पूरा किया। 26 साल के इस खिलाड़ी ने लगभत साढ़े पांच घंटे की अपनी पारी में 13 चौके और तीन छक्के लगाये।

इससे पहले पाकिस्तान ने पहली पारी में 272 रन बनाने के बाद दक्षिण अफीका को 201 रन पर आउट कर 71 रन की बढ़त हासिल की थी। पाकिस्तान की दूसरी पारी 298 रन पर खत्म हुई थी।

इस जीत के बाद पाकिस्तान की टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पांचवें स्थान पर आ गयी , जो 2017 के बाद उसकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। दक्षिण अफ्रीका की टीम छठे स्थान पर खिसक गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAizawl Municipal Corporation Election Results: जेडपीएम ने 6 वार्ड जीते और 3 पर आगे, मतगणना जारी

क्रिकेटसुपर ओवर में रिंकू सिंह ने मारे शॉट?, विजयी रन बनाने पर सांसद पत्नी प्रिया सरोज खुशी से उछल पड़ीं और केकेआर का झंडा लहराया, वीडियो

क्राइम अलर्टकहासुनी के बाद अमरदीप, मनीष और आकाश की गोली मारकर हत्या?, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, मुठभेड़ में गोली लगने के बाद रूपेश, मयंक और नरेश अरेस्ट

भारतराज्यसभा सभापति ने आप के 7 सांसद को भाजपा में शामिल होने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, उच्च सदन में बीजेपी के पास 113 एमपी?, केजरीवाल को बड़ा झटका

भारतन्यायमूर्ति स्वर्ण कांता से न्याय मिलने की मेरी उम्मीद टूटी?, केजरीवाल ने पत्र लिख कर कहा- महात्मा गांधी सत्याग्रह के मार्ग का अनुसरण करूंगा, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!