लाइव न्यूज़ :

ओसाका और सेरेना ने अभ्यास टूर्नामेंटों से नाम वापिस लिया, एटीपी कप फाइनल में रूस का मुकाबला इटली से

By भाषा | Updated: February 6, 2021 19:24 IST

Open in App

मेलबर्न, छह फरवरी (एपी) आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी में जुटी ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नाओमी ओसाका और सेरेना विलियम्स ने अभ्यास टूर्नामेंटों से नाम वापिस ले लिया जबकि दानिल मेदवेदेव के खिलाफ एटीपी कप मैच के दौरान अलेक्जेंडर ज्वेरेव चोटिल हो गए।

वह उपचार के लिये कोर्ट छोड़कर चले गए । बाद में लौटकर आने पर मेदवेदेव ने 3 . 6, 6 . 3, 7 .5 से जीत दर्ज की । आंद्रेइ रूबलेव ने इससे पहले जान लेनार्ड स्ट्रफ को 3 .6, 6 . 1 ,6 . 2 ने मात दी थी ।

फाइनल में रूस का सामना इटली से होगा । फाबियो फोगनिनी ने पाब्लो कारेनो को 6 . 2, 1 . 6, 6 . 4 से मात दी । माटेओ बेरेटिनी ने राबर्टो बाउतिस्ता को 6 . 3, 7 . 5 से हराया ।

रफेल नडाल कमर में सूजन के कारण स्पेन के लिये नहीं खेल सके । उन्होंने अभ्यास किया जिससे आस्ट्रेलियाई ओपन में उनके खेलने की संभावनाओं पर आंच नहीं आई । उनकी नजरें रिकार्ड 21वें ग्रैंडस्लैम खिताब पर है ।

ज्वेरेव के शानदार प्रदर्शन के दम पर जर्मनी ने सर्बिया को 2 . 1 से हराया ।

वहीं यारा रिवर क्लासिक में गार्बाइन मुगुरूजा ने आठवीं वरीयता प्राप्त मार्केटा वी को 6 . 1, 6 . 0 से मात दी ।

पूर्व चैम्पियन नाओमी ओसाका और विक्टोरिया अजारेंका ने आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी के टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया ।

दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी ओसाका ने मामूली चोट के कसरण गिप्सलैंड ट्रॉफी सेमीफाइनल से नाम वापिस लिया जहां उनका सामना एलिसे मर्टेंस से होना था ।

वहीं अजारेंका ने कमर में दर्द के कारण ग्राम्पियंस ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल से नाम वापिस लिया जिसमें उन्हें एनेट कोंटावेट से खेलना था ।

इससे पहले सेरेना विलियम्स ने कल एशले बार्टी के खिलाफ यारा वैली क्लासिक से नाम वापिस ले लिया था ।

एक अन्य टूर्नामेंट ग्रामपियंस ट्राफी के क्वार्टर फाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त मारिया सक्कारि ने तीन बार की ग्रैंड-स्लैम विजेता एंजेलिक कार्बेर को 6 . 4 , 6 . 2 से शिकस्त दी। अंतिम चार में उनका सामना छठी वरीयता प्राप्त एनेट्ट कोंतावेट से होगा जिन्हें क्वार्टर फाइनल में विक्टोरिया अजरेंका के खिलाफ वॉक-ओवर मिला। अजरेंका पीठ में दर्द के कारण मुकाबले से हट गयी थी।

सातवीं वरीयता प्राप्त जेनिफर ब्रैड ने बारबोरा क्रेजसिकोवा को हराया। सेमीफाइनल में उन्हें 20 साल की ऐना ली की चुनौती की सामना करना होगा। ऐना ने अंतिम आठ में सोराना सिर्सटी को 6 . 3, 6 . 1 से हराकर पहली बार डब्ल्यूटीए टूर मुकाबले के सेमीफाइनल में पहुंची है।

ग्रामपियंस ट्राफी का आयोजन उन खिलाड़ियों के लिए हो रहा है जो कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये लोगों के करीबी संपर्क में होने के कारण सख्त पृथकवास में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

पूजा पाठPanchang 25 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 25 April 2026: आज मकर राशिवालों के ज्ञान में होगी वृद्धि, मेष राशि के जातक शत्रुओं से रहें सावधान

स्वास्थ्यचेचक और पोलियो के बाद अब मलेरिया को विदा करने की बारी

भारतगर्म हवा के गुंबद से बढ़ता धरती का तापमान 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!