लाइव न्यूज़ :

लियोनल मेसी से अपनी तुलना को लेकर बोले सुनील छेत्री, संन्यास को लेकर कही ये बड़ी बात

By भाषा | Updated: June 9, 2021 21:58 IST

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री इंटरनेशनल स्तर पर 74 गोल किए हैं। सुनील छेत्री की तुलना इसके बाद से लियोनल मेसी से की जाने लगी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत को बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर जीत दिलाने में सुनील छेत्री ने अहम योगदान दिया। लियोनल मेसी से अपनी तुलना पर सुनील छेत्री ने कहा कि गोल के अधार पर तुलना नहीं किया जा सकता।छेत्री ने कहा कि फुटबॉल को समझने वाले जानते हैं कि उनकी और मेसी की तुलना नहीं की जा सकती।

लंबे समय से संन्यास की अटकलों से बेपरवाह भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री ने बुधवार को कहा कि वह निकट भविष्य में खेल को अलविदा कहने नहीं जा रहे हैं क्योंकि उनकी अच्छे प्रदर्शन की ललक बरकरार है हालांकि कई बार प्रेरणा बनाये रखना मुश्किल हो जाता है । 

दोहा में बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर में दो शानदार गोल करके भारत को 2 . 0 से जीत दिलाने वाले 36 वर्ष के छेत्री ने दीर्घकालिन लक्ष्य तय करने से इनकार किया ।उन्होंने दोहा से आनलाइन बातचीत में कहा,‘‘ मैं अभी संन्यास के बारे में नहीं सांच रहा । मैं अहंकारी नहीं हूं । मैं अपने खेल का मजा ले रहा हूं । मैं पहले से ज्यादा फिट हूं । मैं 36 साल का हूं लेकिन देश के लिये खेलने का जोश और जुनून बरकरार है ।’’

छेत्री ने कहा ,‘‘ लोग पूछते हैं कि मैं 36 साल का हूं और कितने समय तक खेलूंगा । मैं इसकी परवाह नहीं करता । लोगों की अपनी राय होती है और मुझे उससे कोई ऐतराज नहीं । जिस दिन मैं अपने खेल का मजा नहीं ले सकूंगा, उस दिन खुद खेल को अलविदा कह दूंगा ।’’

उन्होंने कहा कि उम्र के साथ अपने खेल के बारे में वह ज्यादा समझने लगे हैं और उन्हें पता है कि वह कैसे अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं । उन्होंने कहा ,‘‘ कठिन बात प्रेरणा बनाये रखना है ।उम्र के साथ और उपब्धियां हासिल करने के बाद वह कम हो जाती है।

टॅग्स :सुनील छेत्रीलियोनेल मेसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!