लाइव न्यूज़ :

तटस्थ स्थानों पर खेलने में कोई बुराई नहीं : मैसूर

By भाषा | Updated: March 31, 2021 19:09 IST

Open in App

कोलकाता, 31 मार्च इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में सभी आठ टीमों को तटस्थ स्थानों पर खेलने के कारण घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा नहीं मिल सकेगा लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा कि इसमें कोई हर्ज नहीं है ।

पिछले साल यूएई में खेलने जाने के बाद इस बार आईपीएल भारत में आयोजित होगा । चेन्नई, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरू में दस दस मैच और अहमदाबाद तथा दिल्ली में आठ आठ मैच खेले जायेंगे ।

मैसूर ने एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘घर पर नहीं खेलने से निराशा होती है लेकिन इसके पीछे उचित कारण है । यह काफी असाधारण और कठिन समय है और सभी को पता है कि पिछले एक साल से क्या हालात हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ तटस्थ स्थानों और बायो बबल में खेलने का फैसला सही है ।हमें अपने मैदानों पर खेलने की कमी खलेगी लेकिन इस फैसले का कारण हम समझ सकते हैं ।’’

उन्होंने यह भी कहा कि जैव सुरक्षित बबल तैयार करने में वे कोई कोर कसर नहीं रखेंगे और उनकी टीम ने ‘बबल मैनेजर’ तथा ‘बबल इंटीग्रिटी मैनेजर’ भी नियुक्त किये हैं ।

मैसूर ने कहा ,‘‘ इस समय यात्रा करना भी आसान नहीं होगा क्योंकि हम चार अलग अलग शहरों में खेल रहे हैं । हमने चार्टर्ड विमान का बंदोबस्त किया है और होटल से रवानगी से लेकर हवाई अड्डे तक पहुंचने तक भी ‘बबल से बबल ट्रांसफर’ होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!