लाइव न्यूज़ :

Neymar transfer news: 8.16 अरब रुपये में डील!, सऊदी अरब की अल हिलाल से जुड़ेंगे ब्राजील खिलाड़ी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो से आधा होगा वेतन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2023 21:27 IST

Neymar transfer news: ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी नेमार के लिए सोमवार को पेरिस सेंट-जर्मेन के साथ कथित तौर पर 90 मिलियन यूरो (8.16 अरब रुपये या लगभग 100 मिलियन डॉलर) के हस्तांतरण शुल्क पर सहमति जता दी।

Open in App
ठळक मुद्देनेमार का सऊदी प्रो लीग में जाना लगभग तय माना जा रहा है। अल नासर से बराबरी करने के लिए इस करार पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है।38 वर्षीय रोनाल्डो के कथित वेतन का लगभग आधा होगा।

Neymar transfer news: सऊदी अरब की घरेलू फुटबॉल फ्रेंचाइजी अल हिलाल ने ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी नेमार के लिए सोमवार को पेरिस सेंट-जर्मेन के साथ कथित तौर पर 90 मिलियन यूरो (8.16 अरब रुपये या लगभग 100 मिलियन डॉलर) के हस्तांतरण शुल्क पर सहमति जता दी।

अल हिलाल की इस बड़ी रकम पर सहमति जताने के बाद नेमार का सऊदी प्रो लीग में जाना लगभग तय माना जा रहा है। यह शुल्क तेल-समृद्ध देश द्वारा समर्थित लीग के लिए उच्च-स्तरीय फुटबॉल प्रतिभाओं पर खर्च करने का एक रिकॉर्ड होगा। अल हिलाल आखिरकार रियाद में अपने शहर की प्रतिद्वंद्वी टीम अल नासर से बराबरी करने के लिए इस करार पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है।

अल नासर ने जनवरी में क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लुभाया था। नेमार को कथित तौर पर दो साल के अनुबंध की पेशकश की गई है। इस दौरान 31 साल के इस खिलाड़ी को लगभग 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर का वार्षिक वेतन मिलने की उम्मीद है। यह 38 वर्षीय रोनाल्डो के कथित वेतन का लगभग आधा होगा।

टॅग्स :क्रिस्टियानो रोनाल्डोलियोनेल मेसीनेमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!