लाइव न्यूज़ :

आत्मविश्वास हासिल करने के लिये कुछ जीत की दरकार: प्रणीत

By भाषा | Updated: October 2, 2021 13:57 IST

Open in App

(अमित कुमार दास)

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर खराब फार्म और पीठ की समस्या से जूझ रहे भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बी साई प्रणीत आत्मविश्वास हासिल करने के मद्देनजर कुछ जीत दर्ज करने के लिये बेताब हैं।

वह अगले हफ्ते होने वाले थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स की तैयारियों में जुटे हैं।

प्रणीत ने ओलंपिक के लिये काफी तैयारी की थी लेकिन उनका अभियान योजना के अनुरूप नहीं रहा क्योंकि वह तोक्यो में एक भी ग्रुप मैच नहीं जीत सके।

इसके बाद फिनलैंड के वानता में सुदीरमन कप में केवल एक एकल मैच खेले जिसमें भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

चीन के शि युकी के खिलाफ प्रणीत सीधे गेम में हार गये जिसमें भारत को ग्रुप ए के मुकाबले में 0-5 से पराजय झेलनी पड़ी और टीम क्वार्टरफाइनल की दौड़ से बाहर हो गयी।

अब पुरूष और महिलाओं का टीम टूर्नामेंट डेनमार्क के आरहस में नौ से 17 अक्टूबर तक खेला जायेगा।

विश्व चैम्पियनशिप 2019 के कांस्य पदक विजेता प्रणीत ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैं अच्छी ट्रेनिंग कर रहा हूं लेकिन मैं नहीं जानता कि कोर्ट पर क्या हो रहा है। महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले आत्मविश्वास हासिल करने के लिये मुझे सिर्फ दो-तीन जीत की जरूरत है। ’’

थॉमस कप में भारत के अभियान के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘भारत थॉमस कप के लिये मजबूत टीम है। इससे पहले हम एक जीत के लिये तीन एकल पर निर्भर करते थे। यह मुश्किल होता था क्योंकि अगर एक मैच हार जाते तो मुकाबला गंवा देते लेकिन अब हमारे पास अच्छी युगल टीम है इसलिये क्वार्टरफाइनल तक यह अच्छा दिख रहा है। ’’

हैदराबादी बैडमिंटन खिलाड़ी ने खुलासा किया कि तोक्यो खेलों से कुछ दिन पहले ही उनकी पीठ में दर्द हो गया था लेकिन उन्होंने हार के लिये अपनी फिटनेस को जिम्मेदार नहीं ठहराया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ओलंपिक से चार दिन पहले पीठ में दर्द शुरू हो गया था इसलिये मैं काफी दर्द के साथ खेला था लेकिन मेरे हारने का यह कारण नहीं था। मैं दबाव के कारण हारा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

भारतभाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

भारतSamrat Govt Oath: सम्राट चौधरी के हाथों में सूबे की कमान, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी को मिली डिप्टी सीएम की कुर्सी

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!