लाइव न्यूज़ :

वाराणसी में परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद मोदी ने बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांति से किया संवाद

By भाषा | Updated: November 9, 2020 20:52 IST

Open in App

वाराणसी, नौ नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 600 करोड़ रुपये से अधिक की 30 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास के बाद बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांति सिंह से बातचीत की।

मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये परियोजनायों के अन्य लाभार्थियों के साथ भी संवाद किया।

उन्होंने पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित वाराणसी की बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांति सिंह से बातचीत के दौरान दीपावली की बधाई देते हुए पूछा कि कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन की समाप्ति के पश्चात बनारस के स्टेडियम में कौन-कौन से खेल फिर चालू हो चुके हैं।

प्रशांति ने 8.76 करोड़ रुपये की लागत से डॉक्टर संपूर्णानंद स्टेडियम में बने और सोमवार को लोकार्पित हुए आवासीय परिसर, चेंजिंग रूम, पवेलियन एवं मुख्य भवन आदि के निर्माण व मरम्मत कार्य को लेकर प्रधानमंत्री को धन्यवाद किया और कहा कि इससे पहले खिलाड़ियों को सीढ़ियों पर बैठकर खाना पड़ता था जिससे काफी असुविधा होती थी लेकिन अब काफी सहूलियत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!