लाइव न्यूज़ :

मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी की हालत स्थिर : अस्पताल

By भाषा | Updated: May 28, 2021 21:55 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 मई भारत के महान धावक मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी निर्मल कौर कोविड-19 वायरस से संक्रमित होने के बाद उबरने की प्रक्रिया में हैं जिससे उनके गोल्फर बेटे जीव मिल्खा सिंह को जल्द ही उनके अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी (भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की अगुआई कर चुकीं) का मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में उपचार चल रहा है और अस्पताल से मिले ताजा अपडेट के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और उनके लक्षण भी धीरे धीरे कम हो रहे हैं।

अस्पताल ने पहले कहा था कि उनका कोविड निमोनिया का उपचार हो रहा था।

दोनों की हालत पर ताजा अपडेट में अस्पताल ने कहा कि दोनों की हालत स्थिर है।

अस्पताल ने अपने बुलेटिन में कहा, ‘‘मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी की हालत स्थिर है और उनके लक्षण भी कम हो रहे हैं। मिल्खा सिंह की भूख में भी सुधार हुआ है। ’’

मिल्खा सिंह (91 वर्ष) को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जबकि उनकी 82 वर्षीय पत्नी को बुधवार को कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद भर्ती किया गया था।

जीव ने कहा कि उनके माता-पिता की हालत स्थिर है और उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बहन मोना मिल्खा सिंह दो दिन पहले यहां पहुंची है जो अमेरिका में डॉक्टर हैं।

जीव ने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिन काफी मुश्किल रहे। मेरे माता-पिता को कृत्रिम आक्सीजन दी जा रही है लेकिन उनकी हालत स्थिर है। ’’

निर्मल कौर पहले नेगेटिव आयी थीं जब मिल्खा सिंह के परिवार के अन्य सदस्यों की वायरस के लिये जांच हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!