लाइव न्यूज़ :

मेस्सी अर्जेंटीना बनाम ब्राजील मैच में खेलेंगे, नेमार नहीं

By भाषा | Updated: November 16, 2021 10:35 IST

Open in App

ब्यूनस आयर्स, 16 नवंबर (एपी) अर्जेंटीना जब फीफा विश्व कप फुटबॉल के महत्वपूर्ण क्वालीफाईंग मैच में ब्राजील से भिड़ेगा तो लियोनेल मेस्सी मैदान पर उतरेंगे लेकिन बायीं जांघ में दर्द के कारण नेमार इस मैच में नहीं खेल पाएंगे।

अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने सोमवार को कहा कि घुटने की चोट से परेशान मेस्सी सान जुआन में होने वाले मैच में खेलेंगे। इस मैच में जीत से अर्जेंटीना अगले साल कतर में होने वाले विश्व कप के लिये सीधे क्वालीफाई कर लेगा।

इसके कुछ घंटे बाद ब्राजील फुटबॉल परिसंघ ने बयान जारी करके कहा कि नेमार संभावित चोट को लेकर आशंकित हैं और इसलिए इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। ब्राजील पहले ही विश्व कप में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका है।

नेमार के दोस्त और प्रतिद्वंद्वी मेस्सी शुक्रवार को अर्जेंटीना की उरूग्वे पर 1-0 से जीत के दौरान केवल 15 मिनट तक ही खेल पाये थे। वह चोटिल होने के कारण पेरिस सेंट जर्मेन की तरफ से भी दो मैचों में नहीं खेल पाये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!