लाइव न्यूज़ :

मेस्सी ने बार्सिलोना के लिये 750वां मैच खेला, सुआरेज ने एटलेटिको को जीत दिलायी

By भाषा | Updated: January 4, 2021 11:04 IST

Open in App

बार्सिलोना, चार जनवरी (एपी) लियोनेल मेस्सी ने बार्सिलोना की तरफ अपना 750वां और स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में 500वां मैच खेलते हुए अपनी टीम को हुएस्का के खिलाफ 1-0 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी।

बार्सिलोना की तरफ से सर्वाधिक मैच खेलने के रिकार्ड में मेस्सी केवल झावी हर्नानडेज से पीछे हैं। हर्नानडेज सभी प्रतियोगिताओं में 767 मैच बार्सिलोना की तरफ से खेले थे जिनमें ला लिगा के 505 मैच शामिल हैं।

मेस्सी ने कुछ दिन पहले ही बार्सिलोना की तरफ से 644वां गोल करके पेले का किसी एक क्लब की तरफ से सर्वाधिक गोल करने का रिकार्ड तोड़ा था। पेले ने सांतोस की तरफ से यह रिकार्ड बनाया था।

मेस्सी ने खेल के 27वें मिनट फ्रैंकी डि जोंग के लिये गोल बनाया था। यह आखिर में निर्णायक गोल साबित हुआ।

बार्सिलोना के 16 मैचों में 28 अंक हैं और वह अंकतालिका में फिर से शीर्ष स्थान हासिल करने वाले एटलेटिको मैड्रिड से 10 अंक पीछे है। एटलेटिको ने लुई सुआरेज के अंतिम क्षणों में किये गये गोल की मदद से अलावेज को 2-1 से हराया।

एटलेटिको के 15 मैचों में 38 अंक हो गये हैं और वह रीयाल मैड्रिड से दो अंक आगे हो गया है जिसके 17 मैचों में 36 अंक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!