लाइव न्यूज़ :

मेदवेदेव एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में, सिनर ने किया प्रभावित

By भाषा | Updated: November 17, 2021 11:43 IST

Open in App

तूरिन, 17 नवंबर (एपी) मौजूदा चैंपियन दानिल मेदवेदेव ने 2018 के चैंपियन अलेक्सांद्र जेवरेव को हराकर लगातार दूसरी जीत से एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनायी।

यानिक सिनर ने हमवतन इतालवी खिलाड़ी मैटियो बेरेटिनी के चोटिल होने के कारण अंतिम क्षणों में टूर्नामेंट में जगह बनाने के कुछ देर बाद हूबर्ट हरकाज को सीधे सेटों में हराया।

यूएस ओपन चैंपियन मेदवेदेव ने जेवरेव को ढाई घंटे तक चले संघर्षपूर्ण मैच में 6-3, 6-7 (3), 7-6 (6) से पराजित किया।

मेदवेदेव ने बाद में कहा, ‘‘निश्चित तौर पर यह याद रखने लायक मैच था। यह शानदार मैच था।’’

मेदवेदेव इस जीत से रेड ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गये हैं और उन्होंने सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित की। इस ग्रुप से बेरेटिनी चोटिल होने के कारण जेवरेव के खिलाफ आधे मैच से हट गये थे और उनकी जगह सिनर को लिया गया।

बीस वर्षीय सिनर ने दो बार हरकाज की सर्विस तोड़कर 6-2, 6-2 से जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने टीवी कैमरा पर अपने हस्ताक्षर करने के बजाय लिखा, ‘‘मैटियो आप आदर्श हो।’’

सिनर ने कहा, ‘‘मैं मैटियो के लिये यह टूर्नामेंट खेल रहा हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!