लाइव न्यूज़ :

तंगहाली के दिनों को याद कर भावुक हुईं मैरी कॉम, कहा- इच्छाशक्ति से कुछ भी हासिल कर सकते हो

By भाषा | Updated: April 1, 2020 14:39 IST

मैरी कॉम ने कहा कि उन्होंने जो सफलताएं हासिल की उसके पीछे कोई राज नहीं छिपा है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पास सफलता का कोई मंत्र नहीं है। कड़ी मेहनत करो ओर आप जो भी कर रहे हो उसके प्रति ईमानदार बने रहो।"

Open in App

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम ने साफ किया कि उनकी सफलता का कोई मूलमंत्र नहीं है और कड़ी मेहनत के दम पर ही वह इस मुकाम तक पहुंची हैं। यह 37 वर्षीय मुक्केबाज अपने दूसरे ओलंपिक खेलों की तैयारियों में जुटी है जिन्हें कोविड-19 महामारी के कारण 2021 तक टाल दिया गया है। वह बुधवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के ‘मेकिंग आफ ए चैंपियन’ विषय पर बात कर रही थी जो कि साइ का खिलाड़ियों के लिये फेसबुक ‘लाइव सेशन’ है।

महामारी के चलते लॉकडाउन होने के कारण अधिकतर खिलाड़ी अपने घरों या हॉस्टल में बंद हैं। मैरी कॉम ने कहा कि उन्होंने जो सफलताएं हासिल की उसके पीछे कोई राज नहीं छिपा है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पास सफलता का कोई मंत्र नहीं है। कड़ी मेहनत करो ओर आप जो भी कर रहे हो उसके प्रति ईमानदार बने रहो। बस यही मैं करती हूं। उतार चढ़ाव तो आते रहते हैं लेकिन आपको अपने सपनों को साकार करने के लिये ध्यान नहीं हटाना चाहिए।’’

मैरी कॉम ने कहा, ‘‘मुक्केबाजी की मेरी यात्रा आसान नहीं रही। राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और ओलंपिक स्तर पर पहुंचना आसान नहीं था लेकिन अगर आपके अंदर इच्छाशक्ति है और जिंदगी में कुछ हासिल करना चाहते हो तो आप कर सकते हो। मेरी शुरुआती जिंदगी कठिनाईयों से भरी थी। मैं गरीब परिवार में पली-बढ़ी जहां कई तरह की मुश्किलें थी। मैं उन्हें याद तक नहीं करना चाहती हूं।’’ इस मुक्केबाज ने सभी को संकट की इस घड़ी में अपने घरों में ही रहने की सलाह दी। 

टॅग्स :मैरी कॉमबॉक्सरमुक्केबाजीइंडियाटोक्यो ओलंपिक 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!