लाइव न्यूज़ :

मार्कराम की शतकीय पारी ने दक्षिण अफ्रीका की जीत की उम्मीदें बढाई

By भाषा | Updated: February 8, 2021 13:56 IST

Open in App

रावलपिंडी, आठ फरवरी (एपी) ऐडन मार्कराम की टेस्ट करियर की पांचवीं शतकीय पारी ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में सोमवार को दक्षिण अफ्रीका की जीत की उम्मीदें बढ़ा दी जिसके पास आखिरी दो सत्र में 151 और रन बनाने की चुनौती है जबकि उसके सात विकेट बचे हैं।

लंच के ब्रेक के समय मार्कराम 221 गेंद में 100 रन और तेंबा बावुमा 44 रन पर क्रीज पर मौजूद थे, जिससे जीत के लिए 370 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट पर 219 रन बना लिये।

दक्षिण अफ्रीका को दो मैचों की श्रृंखला को 1-1 से बराबर करने के लिए बाकी बचे लगभग 65 ओवर में यह लक्ष्य हासिल करना होगा। पाकिस्तान ने पहला टेस्ट सात विकेट से जीता था।

मार्कराम ने लंच से पहले फवद आलम की आखिरी गेंद पर मिडऑन पर एक रन लेकर दक्षिण अफ्रीका के बाहर अपना पहला शतक पूरा किया। 26 साल के इस खिलाड़ी ने अब तक की अपनी पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाये हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरूआत एक विकेट पर 129 रन से की लेकिन तेज गेंदबाज हसन अली (46 रन पर दो विकेट) ने पहले आधे घंटे के खेल के अंदर जल्दी-जल्दी दो झटके दिये जिससे टीम का स्कोर तीन विकेट पर 135 रन हो गया।

हसन ने रविवार के नाबाद बल्लेबाज रेसी वान डेर डुसेन (48) को बोल्ड कर मार्कराम के साथ दूसरे विकेट के लिए उनकी 94 रन की साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने इसके बाद अनुभवी फाफ डुप्लेसिस (05) को पगबाधा किया। डुप्लेसिस इस दौरे की चार टेस्ट पारियों में सिर्फ 55 रन ही बना सके।

इसके बाद मार्कराम को बावुमा का अच्छा साथ मिला और दोनों ने अब तक 84 रन की अटूट साझेदारी कर ली है।

इससे पहले पाकिस्तान ने पहली पारी में 272 रन बनाने के बाद दक्षिण अफीका को 201 रन पर आउट कर 71 रन की बढ़त हासिल की थी। पाकिस्तान की दूसरी पारी 298 रन पर खत्म हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सभापति ने आप के 7 सांसद को भाजपा में शामिल होने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, उच्च सदन में बीजेपी के पास 113 एमपी?, केजरीवाल को बड़ा झटका

क्राइम अलर्टट्रैक्टर-कार में टक्कर, साहिल यादव, हरि सिंह यादव, विनीत यादव, शुभम मोरप्पा और संतोष प्रजापति की मौत, 7 बाराती घायल

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

क्राइम अलर्टशरीरा थाना क्षेत्र में ‘हर्ष फायरिंग’, 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक, दो खोखे और 14 कारतूस बरामद, बेटे के जनेऊ कार्यक्रम में गुलाबचंद ने की थी...

क्राइम अलर्टपलंग के नीचे छिपे थे आरोपी?, जगद्दल हिंसा के आरोपी 15 लोगों के घरों पर छापा, तृणमूल कांग्रेस के कौशिक दास, सिकंदर प्रसाद, गोपाल राउत और श्यामदेव शॉ अरेस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!