लाइव न्यूज़ :

मैनचेस्टर यूनाईटेड के स्ट्राइकर कवानी पर दुर्व्यवहार का आरोप

By भाषा | Updated: December 17, 2020 16:55 IST

Open in App

मैनचेस्टर, 17 दिसंबर (एपी) मैनचेस्टर यूनाईटेड के स्ट्राइकर एडिन्सन कवानी पर इंग्लिश फुटबाल संघ ने गुरुवार को दुर्व्यवहार का आरोप लगाया क्योंकि इस खिलाड़ी ने अश्वेत लोगों के लिये स्पेनिश शब्द का उपयोग किया था जिसके बारे में उन्होंने कहा कि उनका इरादा स्नेहपूर्ण अभिवादन का था।

उरूग्वे के इस स्ट्राइकर ने मैनचेस्टर यूनाईटेड की पिछले महीने साउथम्पटन पर 3-2 से जीत के बाद इंस्टाग्राम पर एक संदेश पोस्ट किया था।

कवानी को फुटबॉल संघ के आरोपों का जवाब देने के लिये चार जनवरी तक का समय दिया गया है।

यूनाईटेड ने बयान में कहा, ‘‘एडिन्सन और क्लब की स्पष्ट राय है कि इस संदेश के पीछे किसी तरह की दुर्भावना नहीं थी। एडिन्सन को जैसे ही बताया गया कि इसका गलत अर्थ लगाया जा सकता है तो उन्होंने संदेश हटा दिया और माफी मांग ली थी।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘खिलाड़ी और क्लब अब इस आरोप पर विचार करेंगे और उसी अनुसार अपना जवाब देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!