लाइव न्यूज़ :

Lionel Messi: मेसी के नाम अंतरराष्ट्रीय मैच में 102 गोल, दुनिया के तीसरे खिलाड़ी, जानें पहले और दूसरे स्थान पर कौन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2023 15:04 IST

Lionel Messi: दिसंबर में विश्व कप का खिताब जीतने के बाद अपने दूसरे मैच में अर्जेंटीना ने कुराकाओ को 7-0 से करारी शिकस्त दी।

Open in App
ठळक मुद्देअर्जेंटीना के लिए 100 गोल करने के आंकड़े को पार कर लिया। अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 गोल के आंकड़े को पूरा किया।मेसी के नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब 102 गोल हो गये है।

Lionel Messi: लियोनेल मेसी ने मंगलवार को कुराकाओ के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच के पहले हाफ में हैट ट्रिक बनाकर अर्जेंटीना के लिए 100 गोल करने के आंकड़े को पार कर लिया। बीते दिसंबर में विश्व कप का खिताब जीतने के बाद अपने दूसरे मैच में अर्जेंटीना ने कुराकाओ को 7-0 से करारी शिकस्त दी।

मेसी ने मैच के 20वें मिनट में टीम का खाता खोलने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 गोल के आंकड़े को पूरा किया। 33वें और 37वें मिनट में भी गोल दागे। मेसी के नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब 102 गोल हो गये है और वह राष्ट्रीय टीमों के किये गये सर्वाधिक गोल की सूची में केवल दो खिलाड़ियों से पीछे हैं। इस सूची में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 122 और ईरान के अली डेई ने 109 गोल के साथ शीर्ष दो स्थानों पर हैं।

स्कॉटलैंड ने स्पेन को हराया, क्रोएशिया भी जीता

स्कॉट मैकटोमिनाय के दो गोल से स्कॉटलैंड ने यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग मुकाबले में मंगलवार को यहां स्पेन को 2-0 से हराकर इस टीम के खिलाफ 39 साल में पहली जीत दर्ज की। मैकटोमिनाय ने इससे पहले शनिवार को साइप्रस के खिलाफ टीम की 3-0 की जीत के दौरान भी दो गोल दागे थे।

इसके साथ की यूरोपीय क्वालीफायर में स्पेन को 19 मैच का अजेय अभियान भी थम गया। इस जीत से स्कॉटलैंड की टीम ग्रुप ए में दो मैच में दो जीत से छह अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। ग्रुप के एक अन्य मैच में जॉर्जिया और नॉर्वे का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। ग्रुप डी में मातियो कोवासिच के दो गोल से क्रोएशिया ने तुर्की को 2-0 से हराकर पहली जीत दर्ज की।

इसी ग्रुप के एक अन्य मुकाबले में कीफर मूर के गोल से वेल्स ने लातविया को 1-0 से हराया। ग्रुप आई में रोमानिया और स्विट्जरलैंडड ने भी अपने अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। स्विट्जरलैंड ने इजराइल को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। रोमानिया ने बेलारूस को 2-1 से हराया। एक अन्य मैच में कोसोवा और एंडोरा ने 1-1 से ड्रॉ खेला।

 

टॅग्स :लियोनेल मेसीक्रिस्टियानो रोनाल्डो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!