लाइव न्यूज़ :

लाहिड़ी रॉकेट मोर्टगेज क्लासिक में संयुक्त 70वें स्थान पर खिसके

By भाषा | Updated: July 4, 2021 10:51 IST

Open in App

डेट्रायट, चार जुलाई भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने तीसरे दौर में एक ओवर 73 का कार्ड खेला जिससे वह रॉकेट मोर्टगेज क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 70वें स्थान पर खिसक गये।

लाहिड़ी दूसरे दौर तक संयुक्त 46वें स्थान पर थे, लेकिन वह तीसरे दिन किसी भी समय लय में नहीं दिखे। वह अब टूर्नामेंट में तीन अंडर के स्कोर पर हैं।

ट्राय मेरिट ने तीसरे दौर के बाद जॉकिन नीमैन के साथ संयुक्त बढ़त बना रखी है। इन दोनों का कुल स्कोर 14 अंडर है। आस्ट्रेलिया के कैम डेविस ने छह बर्डी जमाकर 67 का स्कोर बनाया और वह शीर्ष पर काबिज दोनों खिलाड़ियों से एक शॉट पीछे हैं।

लाहिड़ी ने पहले होल में बर्डी बनाकर अच्छी शुरुआत की लेकिन दूसरे होल में ही उन्होंने बोगी कर दी। उन्होंने सातवें होल में फिर से बर्डी बनायी लेकिन आठवें होल में फिर से शॉट गंवा बैठे। इसके बाद उन्होंने नौवें और 12वें होल में भी बोगी की लेकिन 14वें होल में बर्डी बनाने में सफल रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!