लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय फुटबॉल पर कोविड का साया, बार्सिलोना का संकट बढ़ा, लीस्टर-नॉविच मैच स्थगित

By भाषा | Updated: December 31, 2021 11:01 IST

Open in App

बार्सिलोना, 31 दिसंबर (एपी) यूरोपीय फुटबॉल पर कोविड-19 का साया लगातार गहराता जा रहा है तथा जहां बार्सिलोना के 10 खिलाड़ियों का परीक्षण पॉजिटिव पाया गया है वहीं इंग्लैंड में लीस्टर और नॉर्विच का मैच स्थगित कर दिया गया है।

बार्सिलोना को दो सप्ताह के अवकाश के बाद रविवार को स्पेनिश लीग में वापसी करनी है लेकिन उसके 10 खिलाड़ी इस मैच में नहीं खेल पाएंगे जिससे उसकी वापसी को लेकर आशंका बनी हुई है।

इस बीच नॉर्विच की टीम के कई खिलाड़ियों के कोविड-19 से संक्रमित होने या चोटिल होने के कारण बाहर हो जाने से लीस्टर के खिलाफ शनिवार को होने वाला उसका प्रीमियर लीग का मैच स्थगित कर दिया गया है। यह पिछले एक महीने में प्रीमियर लीग का 17वां मैच है जिसे स्थगित करना पड़ा।

बार्सिलोना ने कहा कि सर्जिनो डेस्ट, फिलिप कॉटिन्हो और अब्दे एज़लज़ौली वे तीन नये खिलाड़ी हैं जिन्हें कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाया गया है। ये तीनों अभी पृथकवास पर हैं और टीम के अनुसार उनका स्वास्थ्य अच्छा है।

क्लब ने इस सप्ताह पहले ही घोषणा कर दी थी कि उस्मान डेम्बेले, सैमुअल उमेटी, गवी, जोर्डी अल्बा, एलेजांद्रो बाल्डे, क्लेमेंट लेंगलेट और दानी अल्वेस का परीक्षण पॉजिटिव आया है और उन्हें अलग थलग कर दिया गया है।

बार्सिलोना के कुछ खिलाड़ी चोटिल भी हैं जिससे मालोर्का के खिलाफ रविवार को होने वाले उसके मैच को लेकर आशंका बनी हुई है।

रीयाल मैड्रिड ने बताया है कि उसके चार खिलाड़ियों विनीसियस जूनियर, थिबॉट कर्टोइस, फेडेरिको वाल्वरडे और एडुआर्डो कैमाविंगा का कोविड-19 का परीक्षण पॉजिटिव आया है और वे रविवार को गेटाफे के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे।

उधर फ्रांस में फ्रांसीसी क्लब एंगर्स ने अपनी टीम के कई खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के कारण देश की फुटबॉल लीग से सेंट-इटियेन के खिलाफ नौ जनवरी को होने वाले मैच को स्थगित करने को कहा है।

इस बीच लियोन के मिडफील्डर लुकास पाक्वेटा ने इंस्टाग्राम पर लिखा है दुबई में छुट्टियां मनाते हुए उनका परीक्षण पॉजिटिव आया है और वे वहीं पृथकवास पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!