लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूटीए फाइनल्स के पहले मैच में कोंटावीट ने क्रेसीकोवा को हराया

By भाषा | Updated: November 11, 2021 09:59 IST

Open in App

गुआडालाजारा, 11 नवंबर (एपी) एनेट कोंटावीट ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए बुधवार को मैक्सिको में डब्ल्यूटीए टेनिस फाइनल्स के पहले मैच में चेक गणराज्य की दूसरी वरीय बारबरा क्रेसीकोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया।

एस्टोनिया की आठवीं वरीय कोंटावीट ने दोनों सेट की शुरुआत में फ्रेंच ओपन विजेता की सर्विस तोड़ी और सिर्फ 75 मिनट में जीत दर्ज करने में सफल रही। कोंटावीट की यह लगातार 11वीं जीत है।

कोंटावीट ने अपने पिछले 29 मैचों में से 27 में जीत दर्ज की है। इस दौरान उन्होंने ओस्ट्रावा में पॉला बाडोसा और मारिया सकारी हराकर खिताब जीता जो दोनों यहां सत्रांत डब्ल्यूटीए फाइनल्स में भी चुनौती पेश कर रही हैं।

यह टूर्नामेंट इस साल गुआडालाजारा में खेला जा रहा है जबकि 2022 में चीन के शेनझेन में वापसी करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!