लाइव न्यूज़ :

डोर्टमंड के किशोर बेलिंगहैम को पहली बार इंग्लैंड की टीम में जगह

By भाषा | Updated: November 10, 2020 17:18 IST

Open in App

लंदन, 10 नवंबर (एपी) बोरुसिया डोर्टमंड के मिडफील्डर ज्यूड बेलिंगहैम को पहली बार इंग्लैंड की फुटबॉल टीम में शामिल किया गया है।

मंगलवार को 17 साल के बेलिंगहैम को सीनियर टीम में शामिल किया गया। वह इंग्लैंड की अंडर 21 टीम के सदस्य हैं। चोट के कारण लीवरपूल के डिफेंडर ट्रेंट एलेक्जेंडर आर्नोल्ड और साउथम्पटन के मिडफील्डर जेम्स वार्ड प्रोवसे के हटाने के कारण बेलिंगहैम को सीनियर टीम में जगह मिली है।

गर्मियों की ट्रांस्फर विंडो के दौरान बेलिंगहैम इंग्लैंड की दूसरी डिविजन टीम बर्मिंघम को छोड़कर डोर्टमंड से जुड़े थे और वह बुंदेसलीगा में पहले ही छह मुकाबले खेल चुके हैं।

इंग्लैंड गुरुवार को वेम्बले स्टेडियम में होने वाले मैत्री मैच में आयरलैंड की मेजबानी करेगा और रविवार को बेल्जियम में नेशन्स लीग मुकाबला खेलेगा। टीम को 18 नवंबर को आइसलैंड के खिलाफ घरेलू मैच खेलना है लेकिन कोरोना वायरस के कारण यात्रा पाबंदियों के कारण अभी इसका स्थल तय नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

ज़रा हटकेTCS Nashik Case: वायरल वीडियो में पीड़ित की आपबीती, कहा- "जबरन पहनाई टोपी और नमाज के लिए बनाया दबाव"

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!