लाइव न्यूज़ :

इजराइल के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता को लेकर यहूदी पहचान पर बहस छिड़ी

By भाषा | Updated: August 3, 2021 08:34 IST

Open in App

यरूशलम, तीन अगस्त (एपी) आर्टम दोलगोपायट ने तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर अपना सपना पूरा किया लेकिन स्वदेश में उनका अपनी महिला मित्र के साथ परिणय सूत्र में बंधने का सपना शायद ही पूरा हो पाएगा।

यूक्रेन में जन्में इजराइली जिम्नास्ट ने जब इजराइल की तरफ से ओलंपिक खेलों में दूसरा स्वर्ण पदक जीता तो उन्हें राष्ट्रीय नायक बताया गया। लेकिन जश्न तब बहस में बदल गया जब उनकी मां ने कहा कि देश के रूढ़िवादी कानून के अंतर्गत उनके बेटे को यहूदी नहीं माना जाता है और उन्हें अपनी महिला मित्र से शादी करने की इजाजत नहीं मिलेगी।

दोलगोपायट की मां ने कहा, ‘‘सरकार उसे यह शादी करने की अनुमति नहीं देगी।’’

उनके इस बयान के बाद ही बहस छिड़ी क्योंकि इजराइल के ‘घर वापसी’ के नियम के अनुसार जिसके भी दादा-दादी या नाना-नानी में कोई भी एक यहूदी होगा उसे ही इजराइली नागरिकता दी जाएगी।

दोलगोपायट के पिता यहूदी हैं लेकिन मां नहीं। यहूदी धार्मिक कानूनों के अनुसार ‘हलाचा’ के तहत किसी को यहूदी तभी माना जाएगा जबकि उसकी मां यहूदी हो।

इस धार्मिक कानून के कारण पूर्व सोवियत संघ के देशों से लौटे हजारों लोगों को भेदभाव का सामना करना पड़ता है। वे इजराइल में रहते हैं, यहां की सेना में काम करते हैं लेकिन शादी और अंतिम संस्कार जैसे यहूदी रीति रिवाजों में हिस्सा नहीं ले सकते।

दोगलोपायट की मां ने कहा कि उनका बेटा और उसकी महिला मित्र पिछले तीन वर्षों से साथ में रहते हैं लेकिन शादी नहीं कर सकते।

ओलंपिक चैंपियन ने हालांकि इस विवाद को तूल नहीं देने की कोशिश की। उन्होंने तोक्यो में पत्रकारों से कहा, ‘‘ये चीजें मेरे दिल में है। इस पर अभी बात करना सही नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!